फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Congress leaders arrived to support the Ghar Bachao Sangharsh Samiti

Faridabad News: घर बचाओ संघर्ष समिति का समर्थन करने पहुंचे कांग्रेस नेता

Fri, 12 Dec 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders arrived to support the Ghar Bachao Sangharsh Samiti
सरकार पर बोला हमला, कहा, किसानाें के साथ खड़ी है कांग्रेस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने के खिलाफ चल रहे आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस भी उतर गई है। इसी कड़ी में हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता सुमित गौड़ किसानों का समर्थन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खुलकर सरकार पर हमला बोला और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी किसानों के घर, जमीन और सम्मान की लड़ाई में उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

विरोध प्रदर्शन समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरपाल गुज्जर, तथा पूर्व युवा लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला के आह्वान पर सुमित गौड़ अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और आंदोलन को पूरा समर्थन दिया।
विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार की तानाशाही और प्रशासनिक गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बड़ोली और प्रहलादपुर के किसी भी किसान परिवार को उजाड़ने नहीं दिया जाएगा। घर बचाओ संघर्ष समिति के साथ कांग्रेस हर स्तर पर मजबूती से खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं का समाधान तुरंत नहीं किया तो संघर्ष समिति बड़ी संख्या में बीजेपी नेताओं के घरों और कार्यालयों के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed