{"_id":"67c0bb1174373997540b1919","slug":"congress-expelled-4-leaders-of-the-district-for-6-years-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-39049-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कांग्रेस ने जिले के 4 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कांग्रेस ने जिले के 4 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण फरीदाबाद के 4 नेताओं को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
कांग्रेस की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, नगर निगम चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुछ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिली थीं। इन रिपोर्टों की समीक्षा के बाद पार्टी ने फैसला लिया है। निष्कासित नेताओं में फरीदाबाद से विजय कौशिक, फरीदाबाद के वार्ड 36 से राहुल चौधरी, फरीदाबाद के वार्ड 39 से पूजा रानी और रानी के पति रूपेश मलिक शामिल हैं।
इनमें वार्ड नंबर 36 से राहुल चौधरी ने प्रत्याशी बनने के बाद भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया था। इसके अलावा अन्य नेताओं ने भी पार्टी की बात न मानकर या तो स्वयं या अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा और उनके समर्थन में प्रचार किया।