फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Concern: 154 cases found again, 697 infected in five days

चिंता : फिर 154 मामले मिले, पांच दिनों में 697 संक्रमित

Mon, 05 Apr 2021 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Concern: 154 cases found again, 697 infected in five days
Concern: 154 cases found again, 697 infected in five days
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में जिले में 154 नए मामले मिले हैं। अप्रैल माह की शुरुआत से जिले में संक्रमण की नई लहर हावी होती दिखाई दे रही है। इस माह के बीते पांच दिनों में 697 मामलों की पुष्टि हुई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं। हालांकि बीते 24 घंटों में 88 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

पहले दिन 108, दो अप्रैल को 146, तीन अप्रैल को 138, चार अप्रैल को 151 और पांच अप्रैल को 154 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। सोमवार को एनआईटी-5, सेक्टर 69, 22, 23, गर्ग कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सूरजकुंड, सेक्टर 28, 29, 31, 67, भारत कॉलोनी, सेक्टर 3, 7, 21, 46, 45, 16, 17, सैनिक कॉलोनी, संजय कॉलोनी, कबूलपुर बांगर गांव, सेक्टर 2, 88 व सेक्टर 86 से नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब तक जिले में 48 हजार 438 लोगो संक्रमण की चपेट में आए हैं। इनमें से 47 हजार 113 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 424 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। मौजूदा समय में जिले में 901 मामले उपचाराधीन हैं। इनमें से 169 अस्पतालों में भर्ती हैं। शेष 732 होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

सोमवार को 1032 नए सैंपल लिए गए। इनमें से 1724 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। कोरोना का रिकवरी रेट 97.3 हो गया है। उपचाराधीन मामलों की दर बढ़कर 1.9 फीसदी हो गई है। जिले में अब तक पांच लाख 83 हजार 144 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed