फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Company's security guard stole and sold goods worth 10 lakhs

कंपनी के सुरक्षा गार्ड ने चोरी कर बेच दिया 10 लाख का सामान

Wed, 02 Jun 2021 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Company's security guard stole and sold goods worth 10 lakhs
बल्लभगढ़। सेक्टर-58 स्थित एक कंपनी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड पर कंपनी से 10 लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर कबाड़ी को बेचने का आरोप लगा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-58 थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि कंपनी मालिक की शिकायत पर आरोपी सुरक्षाकर्मी सिकंदर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कंपनी मालिक जयवीर खटाना ने शिकायत में बताया कि उनकी सेक्टर-58 में एपी ऑटोमोटिव नाम से ऑटो पार्ट्स बनाने की कंपनी है। पार्ट्स बनाकर मारुति सुजुकी कंपनी को सप्लाई करते हैं। कंपनी की सुरक्षा के लिए उन्होंने सिक्योरिटी एजेंसी के गार्ड रखे हैं। आरोप है कि कंपनी में कई दिन से कीमती सामान चोरी हो रहा था। शुरुआत में उन्होंने ध्यान नहीं दिया, लेकिन लगातार वारदात होने पर उन्होंने इसकी निगरानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

31 मई की रात जब वह अचानक कंपनी पहुंचे। तब ड्यूटी पर तैनात गार्ड शराब के नशे में था। जब सामान की जांच की तो पता चला कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सामान जाजरू रोड स्थित कबाड़ी को बेच दिया है। इस तरह वह करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा का सामना बेच चुका है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देते समय कंपनी की बिजली व सीसीटीवी कैमरे को बंद कर दी थी। जिससे उसे कोई पकड़ न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed