फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Company owner's photo posted on WhatsApp profile, duped of Rs 99.80 lakh

Faridabad News: कंपनी मालिक की फोटो व्हाट्सएप प्रोफाइल पर लगा 99.80 लाख ठगे

Mon, 20 Oct 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Company owner's photo posted on WhatsApp profile, duped of Rs 99.80 lakh
- कंपनी की सीए ने मालिक समझ भेज दिए पैसे, 17 व 18 अगस्त के दौरान हुई ठगी, साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में केस दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर की एक ऑटो पार्ट्स निर्माता कंपनी के मालिक की फोटो व्हाट्सएप प्रोफाइल पर लगाकर जालसाजों ने 99.80 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पहले कंपनी की सीए को मैसेज कर खाते का बैलेंस पूछा। फिर बैंक खाते की डिटेल देकर रुपये ट्रांसफर करा लिए। सीए ने मालिक का मैसेज भेज रुपये भेज दिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत साई ऑटो कंपोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के अमन अग्रवाल ने दी है। आरोप है कि 17 अक्तूबर को इनके पिता का व्हाट्सएप हैक कर लिया गया। फिर एक अन्य नंबर से बने व्हाट्सएप पर इनके पिता की प्रोफाइल फोटो लगाई गई। आरोपी साइबर ठग ने सबसे पहले कंपनी की सीए के पास मैसेज किया। मैसेज कर पूछा गया कि कंपनी के खाते में कितना बैलेंस है। व्हाट्सएप पर प्रोफाइल फोटो देखकर मालिक समझ सीए ने खाते का बैलेंस बता दिया। आरोप है कि फिर मालिक बने साइबर ठग ने एक येस बैंक खाते की डिटेल भेजी और इसमें 99.80 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। ये खाता हेल्दी वेट लिफ्टिंग क्लब के नाम से खुला हुआ है। बाद में पता चला कि फर्जीवाड़ा हुआ है। शिकायत पर अब साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed