{"_id":"6a5a64d2518a2cea010dcbd6","slug":"company-employees-staged-a-protest-against-the-cut-in-bonuses-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75121-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बोनस में कटौती के विरोध में कंपनी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बोनस में कटौती के विरोध में कंपनी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सेक्टर-28 में कंपनी परिसर के बाहर बना रहा तनावपूर्ण माहौल, पुलिस रही तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-28 स्थित शाही एक्सपोर्ट कंपनी में शुक्रवार को बोनस में कटौती के विरोध में सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी कंपनी के मुख्य गेट के बाहर एकत्रित हो गईं। महिलाएं नारेबाजी करते हुए सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के बाहर पहुंच गई। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि कंपनी बोनस में लगातार कटौती कर रही है। प्रदर्शन के कारण कंपनी परिसर के बाहर काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।
प्रदर्शन कर रही महिला कर्मचारी महिलाओं ने बताया कि वे कई वर्षों से कंपनी में सिलाई मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं। उनका कहना है कि कोरोना काल के बाद से कंपनी लगातार बोनस में कटौती कर रही है। पहले कर्मचारियों को 20 फीसदी बोनस मिलता था, लेकिन अब इसे घटाकर केवल 8.33 फीसदी कर दिया है। उनका कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है और घरेलू खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में बोनस कम करना कर्मचारियों के साथ अन्याय है।
महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जबकि छोटे कर्मचारियों के वेतन और बोनस में कटौती की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले हुई बैठक में भी बोनस घटाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसका कर्मचारियों ने विरोध किया था। इसके बावजूद प्रबंधन ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
थाना सेक्टर-31 पुलिस ने कर्मचारियों को समझाकर काम पर लौटने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक 20 प्रतिशत बोनस बहाल नहीं किया जाता, उनका विरोध जारी रहेगा। पुलिस की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी महिलाएं सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन से वापस कंपनी परिसर पहुंच गईं। इसके बाद वे पूरे दिन कंपनी परिसर में प्रदर्शन करती रहीं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मौके पर सुरक्षा को देखते हुए करीब 40 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।