{"_id":"6a1893210b59bfa0a20c25ec","slug":"company-employees-stage-protest-demanding-salary-hike-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71057-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वेतन में वृद्धि की मांग, कंपनी के कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वेतन में वृद्धि की मांग, कंपनी के कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कुछ कर्मचारियों ने पुलिस पर धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-59 स्थित एक कंपनी के बाहर बृहस्पतिवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और समान वेतन नीति के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते पूरे परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया और कामकाज प्रभावित हुआ।
कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी में लंबे समय से कार्यरत अनुभवी कर्मचारियों और नई भर्ती किए गए कर्मचारियों को समान वेतन दिया जा रहा है। साथ ही सरकार की ओर से घोषित वेतन वृद्धि के बावजूद कंपनी प्रबंधन वेतन में बढ़ोतरी नहीं कर रहा है।
कर्मचारियों ने बताया कि दो सप्ताह पहले भी इसी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था जिसके बाद प्रबंधन ने 10 दिन का समय आश्वासन के रूप में दिया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी कारण बृहस्पतिवार को कर्मचारी दोबारा एकत्रित होकर हड़ताल पर बैठ गए और काम पूरी तरह ठप कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने पुलिस पर धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उन्होंने कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई।
कर्मचारियों ने डिस्पोसेफ हेल्थ एंड लाइफ केयर लिमिटेड कंपनी को सामूहिक रूप से चेतावनी दी है कि जब तक वेतन में बढ़ोतरी और उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। वहीं पुलिस और प्रबंधन दोनों ही पक्षों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी रहे।
कर्मचारियों ने यह भी कहा कि कंपनी में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों के लिए ग्रेड सिस्टम और अनुभव आधारित वेतन संरचना लागू की जानी चाहिए। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा तथा जिला स्तर पर भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी।