फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Companies are not available to supply water via tankers to housing societies.

Faridabad News: सोसाइटियों में टैंकरों से पानी पहुंचाने के लिए नहीं मिल रही कंपनियां

Tue, 13 Oct 2026 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Companies are not available to supply water via tankers to housing societies.
मानवाधिकार आयोग ने निर्देश के बाद नगर निगम दो बार निकाल चुका है टेंडर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर की पॉश सोसाइटियों में पीने का पानी पहुंचाने के लिए नगर निगम को कंपनियां नहीं मिल रही हैं। मानवाधिकार आयोग के निर्देश आने के बाद निगम पानी के टैंकर पहुंचाने के लिए एक महीने में दो बार टेंडर निकाल चुका है, लेकिन कंपनियों ने इसमें जरा भी रुचि नहीं दिखाई। कोई आवेदन न आने के कारण अब भी सोसाइटियों का हाल वैसा ही है और लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
सेक्टर-49 स्थित अचीवर्स सोसाइटी (कालिंदी हिल) में रहने वाले लगभग 500 परिवारों को पिछले 20 साल से पीने के पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा था। यहां नियमित रूप से सार्वजनिक जलापूर्ति नहीं हो रही थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत मानवाधिकार आयोग को की थी। शिकायत सामने आने के बाद आयोग सख्त हुआ था और नगर निगम फरीदाबाद और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) से इसकी विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन

वहीं, स्थायी व्यवस्था होने तक सोसाइटी के लोगों को सरकारी टैंकरों से मुफ्त और निर्बाध पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि सोसाइटियों में पानी सप्लाई करने के लिए कवायद की जा रही है। जैसे ही कंपनी का चयन होगा तो टैंकर से पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed