फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Commuting has become a challenge for women working in industrial areas.

Faridabad News: औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं के लिए सफर बना चुनौती

Sat, 04 Jul 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Commuting has become a challenge for women working in industrial areas.
समय पर नहीं मिलतीं बसें, वेतन कटने का लगा रहता है डर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-24, 25, 27ए, 55, 58, 59 और बाटा औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित और समय पर परिवहन बड़ी चुनौती बना हुआ है। सुबह जल्दी और देर रात की शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं का कहना है कि इन क्षेत्रों के लिए नियमित बस सेवा उपलब्ध नहीं है। कई बार लंबे इंतजार के बाद बस तो दूर की बात है ऑटो भी नहीं मिलता, जिससे समय पर काम पर पहुंचना और घर लौटना मुश्किल हो जाता है।


महिलाओं का कहना है कि परिवहन की कमी का सीधा असर उनके रोजगार पर पड़ रहा है। देर से पहुंचने पर वेतन कटने का डर रहता है, जबकि रात की शिफ्ट के बाद घर लौटते समय सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। मजबूरी में कई महिलाओं को महंगे निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, वहीं कुछ महिलाएं बेहतर नौकरी के अवसर छोड़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



कामकाजी महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि औद्योगिक क्षेत्रों के लिए सुबह और देर रात के समय विशेष बस सेवा शुरू की जाए। साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन








मेरी सुबह छह बजे की शिफ्ट होती है। उस समय बस नहीं मिलती और ऑटो भी बड़ी मुश्किल से मिलता है। - नीलम


रात की शिफ्ट खत्म होने के बाद घर लौटना सबसे मुश्किल होता है। कई बार सेक्टर-25 से वापस आने के लिए लंबे समय तक वाहनों का इंतजार करना पड़ता है।- नेहा


अगर नियमित बस सेवा शुरू हो जाए तो महिलाओं का समय भी बचेगा और आने-जाने की परेशानी भी खत्म होगी।- सोनिया


परिवहन की समस्या की वजह से कई महिलाएं नौकरी छोड़ देती हैं। सुरक्षित और समय पर बस सेवा बहुत जरूरी है। - शीतल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed