{"_id":"685d94111351247796022094","slug":"community-centers-built-in-sector-46-and-48-will-be-gifted-in-two-months-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46022-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-46 व 48 में बने सामुदायिक केंद्र, दो माह में मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-46 व 48 में बने सामुदायिक केंद्र, दो माह में मिलेगी सौगात
विज्ञापन
फिनिशिंग का काम शुरू, समाज के सभी वर्गों की जरूरतों का खास ख्याल रखा गया
मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। शहरवासियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण लगातार काम कर रहा है। इसी कड़ी में सेक्टर 46 और 48 में अत्याधुनिक सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। दोनों सामुदायिक केंद्रों का निर्माण करीब 7-7 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। वर्तमान में इन भवनों में फिनिशिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। आगामी दो माह में आमजन को इसकी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
एचएसवीपी के अधिकारियों के मुताबिक, इन सामुदायिक केंद्रों का निर्माण लोगों की मांग और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कराया गया है। इन भवनों में समाज के सभी वर्गों की जरूरतों का खास ख्याल रखा गया है। चाहे वह पारिवारिक आयोजनों के लिए जगह की आवश्यकता हो, सामाजिक बैठकों के लिए उपयुक्त मंच हो या फिर महिलाओं व बुजुर्गों की सुविधा, हर पहलू को योजनाबद्ध तरीके से शामिल किया गया है। इसमें स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए हर स्तर के कार्यक्रम के लिए जगह व संसाधन उपलब्ध होंगे।
आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे केंद्र
सामुदायिक केंद्रों में एक विशाल हॉल का निर्माण किया गया है, जहां शादी-विवाह, धार्मिक आयोजन, सामाजिक बैठकें या अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। इसके अलावा एक अलग बैठक कक्ष (कॉन्फ्रेंस रूम) की भी व्यवस्था की गई है, जिसे सामाजिक संगठनों या स्थानीय प्रशासनिक बैठकों के लिए प्रयोग में लाया जा सकेगा। इसमें स्टेज की समुचित व्यवस्था भी की गई है। खासतौर पर महिलाओं के लिए एक अलग कमरा तैयार किया गया है। एचएसवीपी के अधिकारियों के मुताबिक, भवन निर्माण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब फिनिशिंग, रंगाई-पुताई, फर्निशिंग और अंतिम निरीक्षण का काम चल रहा है। साथ ही भवनों के बाहर की पेवमेंट, लैंडस्केपिंग और पार्किंग क्षेत्र का भी सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है और हर सामग्री मानकों के अनुरूप है।
विज्ञापन
नागरिकों में खुशी की लहर
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों में इन सामुदायिक केंद्रों के निर्माण को लेकर काफी उत्साह है। सेक्टर 46 निवासी प्रमोद कुमार का कहना है कि हमारे क्षेत्र में लंबे समय से एक सामुदायिक भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब जब यह सुविधा मिलने जा रही है, तो यह हम सभी के लिए एक बड़ी राहत है। वहीं सेक्टर 48 की सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता शर्मा कहती हैं कि महिलाओं के लिए अलग कमरा और साफ-सुथरे शौचालय की व्यवस्था इस केंद्र की खासियत है।
14 करोड़ की लागत से दोनों सामुदायिक केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही दोनों का काम पूरा हो जाएगा।
- प्रेम प्रकाश, एसडीओ, एचएसवीपी