फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Committee cast in the greed of big profits, relatives Champat with one million

Faridabad News: मोटे मुनाफे के लालच में डाली कमेटी, दस लाख लेकर रिश्तेदार चंपत

Sun, 25 Jun 2023 08:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sun, 25 Jun 2023 08:09 PM IST
विज्ञापन
Committee cast in the greed of big profits, relatives Champat with one million
मोटे मुनाफे के लालच में डाली कमेटी, दस लाख लेकर रिश्तेदार चंपत
विज्ञापन

-सेक्टर 62 शिव कालोनी में शुरू की थी कमेटी, पीड़ित ने कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ। सेक्टर-62 के पास बसी शिव नगर कॉलोनी में एक दंपति ने मोटे मुनाफे के लालच में कमेटी डालनी शुरू कर दी। ज्यादा पैसे एकत्रित होने पर कमेटी डालने वाले के मन में लालच आ गया और वह 9 लाख 75 हजार रुपये लेकर चंपत हो गया। आरोपी व पीड़ित आपस में रिश्तेदार हैं। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रेम नगर निवासी बच्चू सिंह ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि शिव नगर कॉलोनी निवासी महाराज सिंह रिश्ते में उसका साढू (साली का पति) लगता है। साल 2016 में महाराज सिंह और उसकी पत्नी बिजेंद्री कौर ने बताया वे कमेटी डालने का काम करते हैं। इसमें कम समय में मोटा मुनाफा होता है। बच्चू आरोपियों पर भरोसा कर बातों में आ गया और कमेटी के लिए हर माह पैसे देने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

आरोपियों ने विश्वास जमाने के लिए पहली कमेटी का पैसा समय पर दिया। आरोप है दूसरी कमेटी साल 2019 में पूरी हो गई लेकिन उसका पैसा उन्हें नही दिया गया। आरोपी दंपति ने 2022 में अपना मकान बेच दिया और किसी को भनक तक नही लगने दी। दावा है आरोपियों ने बच्चू सिंह के 9 लाख 75 हजार रुपये हड़प लिए। अपने स्तर पर जांच करने पर बच्चू सिंह को पता लगा कि आरोपी दंपति के खिलाफ पहले भी इसी तरह के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed