{"_id":"6477827dffc22f21690d3d86","slug":"collision-between-canter-and-truck-full-of-gas-cylinder-youth-died-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-5746-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कैंटर और गैस सिलिंडर से भरे ट्रक के बीच हुई टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कैंटर और गैस सिलिंडर से भरे ट्रक के बीच हुई टक्कर, युवक की मौत
Wed, 31 May 2023 10:53 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 31 May 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
- मृतक का नहीं मिला आधा शरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। कैंटर और गैस से भरे सिलिंडर ट्रक की टक्कर लगने के कारण 26 साल के चालक की मौत हो गई। सड़क हादसा इतना ज्यादा गंभीर था कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से एक दूसरे में फंस गए। जिसके चलते हाइड्रा की मदद से दोनों को अलग-अलग किया गया। हादसे में मृतक का आधा शरीर नहीं मिला। थाना छांयसा पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पलवल निवासी जयप्रकाश ने बताया कि भतीजा रवि के पास कैंटर गाड़ी है। जिस पर उनका बेटा मोहन श्याम चालक के तौर पर कार्य करता था। बेटा मोहन श्याम गाड़ी में महाराष्ट्र से केला लेकर आया था। जिसे गाजियाबाद जाना था। 31 मई की सुबह वह गाड़ी को लेकर गाजियाबाद के लिए निकल गया। सुबह करीब 6:30 बजे रवि ने फोन पर बताया कि छांयसा से अटाली रोड पर सिलिंडर से भरे ट्रक से उसकी गाड़ी की टक्कर हो गई है। जिसमें मोहन श्याम की मृत्यु हो गई है। थाना छायंसा प्रभारी महेंद्र ने बताया कि दो गाड़ियों का हादसा इतना ज्यादा खतरनाक हुआ कि दोनों गाड़ी का आगे का हिस्सा एक दूसरे के अंदर फंस गया। जिसके कारण कैंटर के चालक की मृत्यु हो गई। कैंटर चालक मोहन श्याम के शरीर का आधा हिस्सा नहीं मिला। पुलिस व लोगों ने हाइड्रा की मदद से दोनों गाड़ियों को अलग-अलग किया। दूसरी गाड़ी का चालक भी गंभीर रूप से घायल है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक मोहन श्याम के दो छोटे बच्चे हैं। बेटा सात महीने का और बेटी 3 साल की है।