फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Collector rate not increased as per demand, farmers unhappy

Faridabad News: मांग के अनुरूप नहीं बढ़े कलेक्टर रेट, किसानों में नाराजगी

Mon, 04 Aug 2025 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Collector rate not increased as per demand, farmers unhappy
मोहना गांव में किया गया पंचायत का आयोजन, प्रशासन से उचित निर्धारित करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। हरियाणा में हाल ही में लागू किए गए नए कलेक्टर रेट को लेकर कई जगहों पर लोग संतोष जाहिर कर रहे हैं। मोहना गांव में इसको लेकर नाराजगी देखी गई। गांव के हनुमान मंदिर प्रांगण में रविवार को पंचायत का आयोजन हुआ। जिसमें ग्रामीण और किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस पंचायत का उद्देश्य सरकार की ओर से कलेक्टर रेट में की गई बढ़ोतरी पर असंतोष व्यक्त करना था।
ग्रामीणों का कहना है कि मोहना गांव से होकर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। जिससे यहां की जमीन की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इसके बावजूद सरकार ने जो नए रेट घोषित किए हैं वह जमीन के मौजूदा बाजार भाव से काफी कम हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकार ने गांव की वास्तविक स्थिति को नजरअंदाज कर रेट तय किए हैं।
विज्ञापन

गांव के निवासी मुकेश ने कहा कि गांव में चार करोड़ रुपये तक की जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है, लेकिन कलेक्टर रेट में नाममात्र की बढ़ोतरी की गई है। यह उनके साथ अन्याय है। सरकार को चाहिए कि वह उनके गांव के बढ़ते विकास और बाजार दरों को देखते हुए रेट में और इजाफा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में यह भी मांग रखी गई कि प्रशासन एक बार फिर गांव का सर्वे कराकर उचित कलेक्टर रेट निर्धारित करे ताकि किसानों और ग्रामीणों को उनकी जमीन का उचित मूल्य मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और उनकी जमीन की सही कीमत सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed