फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cold water is not available at the district hospital.

Faridabad News: जिला अस्पताल में नहीं मिलता ठंडा पानी

Wed, 17 Jun 2026 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cold water is not available at the district hospital.
मरीजों और तीमारदारों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। भीषण गर्मी के बीच जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों को शीतल पेयजल की सुविधा नहीं मिल पा रही है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों के बावजूद अस्पताल परिसर में ठंडे पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में रोजाना उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों को गर्म पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन हजारों मरीज ओपीडी और विभिन्न जांचों के लिए पहुंचते हैं। गर्मी के कारण लोगों को बार-बार पानी की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन अस्पताल में लगे वाटर कूलर या तो बंद हैं या उनमें पर्याप्त ठंडा पानी उपलब्ध नहीं है। कई लोग अस्पताल परिसर के बाहर से बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-4 निवासी अंतिम कुमार ने बताया कि वह अपने पिता को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए थे। गर्मी अधिक होने के कारण कई बार पानी की जरूरत पड़ी, लेकिन कहीं भी ठंडा पानी नहीं मिला। वहीं बल्लभगढ़ से आईं सुनीता देवी ने कहा कि अस्पताल में घंटों इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में ठंडे पानी की व्यवस्था न होने से काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईटी निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि अस्पताल में आने वाले अधिकांश लोग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं। उन्हें बाहर से पानी खरीदना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ जाता है।


गर्मी के मौसम में मरीजों और तीमारदारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। अस्पताल में छह जगहों पर पीने का पानी उपलब्ध है। जहां भी कमी मिलती है, उसे जल्द दूर किया जाता है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।-डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed