{"_id":"6580860aea62fd25340bcfe5","slug":"coal-businessman-taken-hostage-and-beaten-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-18201-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कोयला कारोबारी को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कोयला कारोबारी को बंधक बनाकर पीटा
Mon, 18 Dec 2023 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
- सराय टोल प्लाजा पर कर्मियों ने की मारपीट, एसीपी को कॉल किया तो पुलिस ने बचाया
- कोयला कारोबारी ने कान से पर्दे फाड़ देने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। टोल प्लाजा पर लगी लंबी लाइन का कारण पूछने पर सराय टोल प्लाजा के कर्मचारी इतने भड़क गए कि एक कोयला कारोबारी को बुरी तरह से पीट दिया। आरोपी कारोबारी को कार से घसीटते हुए कंट्रोल रूम में ले गए और करीब 45 मिनट कर बंधक बनाए रखा। पीड़ित का आरोप है टोल पर काम कर रहे कर्मचारियों ने पीट-पीटकर उनके कान के पर्दे फाड़ दिए। उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई है। सूचना पर सराय ख्वाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कारोबारी को मेडिकल के लिए भिजवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-नौ निवासी निशांत वैद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा, वह यहां परिवार के साथ रहते हैं। उनका झारखंड व अन्य प्रदेशों में कोयले का कारोबार है। रविवार दोपहर वह किसी जरूरी काम से दिल्ली जा रहे थे। सराय ख्वाजा टोल प्लाजा के फास्टैग लेन पर वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। जाम में फंसते देख उन्होंने कार दूसरी लेन में लगा ली। वहां भी लंबी कतार होने पर उन्होंने टोल पर कार्यरत महिला कर्मचारी से जाम और लंबी लाइन का कारण पूछा। आरोप है महिला ने कारण बताने के बजाय उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। उन्हें दिल्ली जाने में देरी हो रही थी इसलिए उन्होंने महिला से बहस करने की बजाय टोल बूम को उठा दिया और कार निकालने का प्रयास करने लगे।
आरोप है यह देख महिला कर्मचारी ने उनके ऊपर बोतल और गिलास फेंककर मारने शुरू कर दिए। देखते ही देखते करीब 15 टोल कर्मचारी मौके पर आ गए। कर्मचारियों ने उन्हें कार से खींचकर बाहर निकाला और पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद सभी मिलकर उन्हें घसीटते हुए टोल प्लाजा के कंट्रोल रूम में ले गए। आरोपियों ने उनका मोबाइल छीन लिया और एक कमरे में बंद कर करीब 45 मिनट तक पीटते रहे। आरोपी उन्हें पीटने के बाद बाहर चले गए तो उन्होंने अपने दूसरे मोबाइल से थाना सराय और एसीपी का नंबर गूगल से सर्च कर मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें आरोपियों से छुड़ाकर मेडिकल के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक वाहन के चालक का फास्टैग का रिचार्ज खत्म हो गया था। टोली कर्मी उससे टोल के पैसे मांग रहे थे। इस कारण कुछ वाहनों की पीछे लाइन लग गई। इस दौरान निशांत वैद ने टोल बूम उठाकर कर्मचारी के साथ अभद्रता की। कर्मियों की ओर से भी निशांत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
- बी संजीव, सराय टोल मैनेजर
सूचना मिलने पर टोल कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कोयला कारोबारी को मेडिकल के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट अभी नहीं आई है। टोल प्रबंधन ने भी शिकायत दी है उसकी अभी जांच की जा रही है।
- इंस्पेक्टर अर्जुन देव, थाना सराय प्रभारी