{"_id":"69050bbb76e187e74608dd1b","slug":"cng-vehicle-catches-fire-rs-380-lakh-burnt-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54723-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सीएनजी गाड़ी में लगी आग, 3.80 लाख रुपये भी जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सीएनजी गाड़ी में लगी आग, 3.80 लाख रुपये भी जले
विज्ञापन
सेक्टर-46 स्थित अनखीर रोड पर हुआ हादसा, गाड़ी खड़ी कर पानी लेने गया था चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-46 स्थित अनखीर रोड पर शुक्रवार दोपहर एक खड़ी सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। हादसे के समय गाड़ी का चालक भूपेंद्र पानी की बोतल लेने के लिए गया था। हादसे में गाड़ी के अंदर रखे 3 लाख 80 हजार रुपये जल गए।
एसजीएम नगर सी ब्लॉक निवासी तरुण ने बताया कि उसका छोटा भाई भूपेंद्र मकानों में डिजाइनर सीट लगाने का काम करता है। शुक्रवार को वह बैंक से 3.80 लाख रुपये निकालकर गुरुग्राम किसी व्यक्ति को देने के लिए जा रहा था। रास्ते में सेक्टर-46 में अनखीर रोड पर वह गाड़ी खड़ी कर पानी की बोतल लेने गया। इसी दौरान गाड़ी के बोनट से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई।
फायर ब्रिगेड को दी सूचना
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। फायर विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक पूरी कार जल चुकी थी और उसमें रखे 3.80 लाख रुपये भी जल गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।