फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CM will inaugurate projects worth 70 crores in JC Bose

जेसी बोस में सीएम करेंगे 70 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

Fri, 13 Aug 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
CM will inaugurate projects worth 70 crores in JC Bose
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 15 अगस्त को अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जेसी बोस विश्वविद्यालय में लगभग 70 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। नई परियोजनाओं में विज्ञान खंड, आवासीय परिसर, स्वर्ण जयंती द्वार और कौशल विकास शामिल हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल स्वतंत्रता का उत्सव नहीं है, बल्कि यह विकास के पथ पर नए आयाम स्थापित करने का भी दिन है। इसी के दृष्टिगत विश्वविद्यालय ने 15 अगस्त को लोकार्पण समारोह का आयोजन किया है। इस दिन मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। जिनमें से अधिकांश परियोजनाओं की आधारशिला 2017 में उनके द्वारा रखी गई थी। परियोजनाओं में दो बहुमंजिला इमारतें, विज्ञान खंड, आवासीय परिसर, स्वर्ण जयंती द्वार, डिजिटल स्टूडियो और रॉयल एनफील्ड ट्रेनिंग सेंटर (कौशल विकास) शामिल हैं। मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय के कुलगीत व इतिहास, गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आधारित एक कॉफी टेबल बुकलेट का विमोचन भी करेंगे। वहीं फरीदाबाद-गुुुरुग्राम मार्ग पर बनने वाले नए कैंपस की प्रगति का जायजा भी लेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि, जबकि कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा व विधायक मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि नई परियोजनाओं में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नौ मंजिला विज्ञान खंड में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, पर्यावरण विज्ञान एवं इंजीनियरिंग जैसे विज्ञान विभागों की जरूरतों को पूरा करेगा। इस भवन में 24 लैब और 21 क्लास रूम सुविधा विकसित की गई हैं। विज्ञान खंड के भूतल पर दो करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक डिजिटल स्टूडियों की स्थापना भी की है। यह ऑनलाइन कंटेंट तैयार करने में मददगार साबित होगा। इसके अलावा थ्री बीएचके और टू बीएचके फ्लैट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed