फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CM Manohar Lal Khattar suspends registrar and clerk of cooperative society in Faridabad

Faridabad News: सीएम ने सहकारी समिति के रजिस्ट्रार और क्लर्क को किया निलंबित, शिकायत पर लिया फैसला

Tue, 17 Oct 2023 01:20 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 17 Oct 2023 01:20 PM IST
सार

फरीदाबाद में सहकारी समिति के रजिस्ट्रार और क्लर्क को सीएम मनोहर लाल ने निलंबित कर दिया है। कष्ट निवारण समिति की बैठक में फैसला लिया गया।

विज्ञापन
CM Manohar Lal Khattar suspends registrar and clerk of cooperative society in Faridabad
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में सहकारी समिति रजिस्ट्रार और एक क्लर्क को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री उनके कामकाज से संतुष्ट नहीं थे। शिकायत कर्ता मोहनी अवरौल की शिकायत पर सुनवाई करते समय मुखयमंत्री ने कार्रवाई की।

विज्ञापन

दरअसल, दो अलग-अलग सोसाइटी के पूर्व पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन के मामले में मुख्यमंत्री को शिकायत मिली थी। पिछली मीटिंग में सीएम ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए कहा था। कष्ट निवारण समिति की मीटिंग से ठीक तीन दिन पहले आनन-फानन में रजिस्ट्रार और क्लर्क ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़वाल सोसाइटी के पदाधिकारियों पर लगे चार करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में कोतवाली थाना पुलिस जांच कर रही है। इसके अलावा फ्रेंड्स सहकारी गृह निर्माण समिति पर लोन के 88 लाख रुपये के गबन का भी आरोप है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्लर्क और रजिस्ट्रार जान बूझकर सारी फाइल दबाकर बैठे रहे। पूरी जांच होने तक दोनों को निलंबित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed