फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CM gave the gift of 29 development projects worth 564 crores

Faridabad News: सीएम ने दी 564 करोड़ की 29 विकास परियोजनाओं की सौगात

Thu, 14 Aug 2025 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
CM gave the gift of 29 development projects worth 564 crores
सबहेड - 61 करोड़ 20 लाख की 7 परियोजनाओं का उद्घाटन और 433 करोड़ 15 लाख रुपये की 22 परियोजनाओं का किया शिलान्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिले में 564 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से 29 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 61 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत वाली 7 परियोजनाओं का उद्घाटन और 433 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत वाली 22 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मौजूद रहे।
सीएम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली में 3 करोड़ 24 लाख रुपये, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी-1 में 3 करोड़ 14 लाख रुपये और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तिगांव में 3 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से नए भवनों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेक्टर-23, बल्लभगढ़ में एक करोड़ रुपये व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-22, बल्लभगढ़ में 4 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से बने भवनों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाके में भी विकास की बहार
नायब सिंह सैनी ने ग्रामीण कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए गांव महावतपुर (भास्कोला) में यमुना नदी पर 3 करोड़ 16 लाख की लागत से बने पेंटून ब्रिज और खेड़ी गुजरां में 42 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से 66 केवी सब-स्टेशन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सागरपुर बल्लभगढ़ में 3 करोड़ 31 लाख रुपये, खेड़ी कलां, फरीदाबाद में 3 करोड़ 10 लाख रुपये और सेक्टर-7 व 8, बल्लभगढ़ में 1 करोड़ 1 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए स्कूल भवनों का शिलान्यास किया। प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार हेतु बड़खल में 31 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एसडीओ सिविल कॉम्प्लेक्स का भी मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया।
जिला अस्पताल को मिलेगा मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल
स्वास्थ्य क्षेत्र में बीके अस्पताल फरीदाबाद में 161 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल एवं सर्विस ब्लॉक और श्री अटल बिहारी वाजपेयी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, छायंसा में 21 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से बनाए जाने वाले क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिलान्यास किया।

फरीदाबाद के साथ अन्य इलाकों को भी मिला लाभ
पृथला, तिगांव, मोहना, अटाली, बल्लभगढ़, बदशाहपुर, दलेलपुर, सरूपपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में 17 से अधिक सड़कों के निर्माण, सुधार एवं विशेष मरम्मत कार्य के लिए 55 करोड़ की परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed