{"_id":"63e3d8216fa4bc1ef30fcf73","slug":"cm-flying-caught-three-fake-pathology-centers-10th-and-12th-pass-used-to-make-reports-faridabad-news-c-1-1-261379-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: सीएम फ्लाइंग ने तीन फर्जी पैथोलॉजी सेंटर पकड़े, 10वीं और 12वीं पास बनाते थे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: सीएम फ्लाइंग ने तीन फर्जी पैथोलॉजी सेंटर पकड़े, 10वीं और 12वीं पास बनाते थे रिपोर्ट
विज्ञापन
- पैथ लैब संचालकों पर सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई
- 10वीं और 12वीं पास खुद मरीजों के सैंपल लेकर उनकी जांच रिपोर्ट तैयार करते थे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सीएम फ्लाइंग की टीम बुधवार को फर्जी पैथोलॉजी करने वालों के खिलाफ सख्त नजर आई। टीम ने पलवल और फरीदाबाद में चल रहे तीन फर्जी पैथोलॉजी पर एक साथ कार्रवाई की। लैब संचालकों के पास कोई डिग्री नहीं मिली। उन्हें हिरासत में लिया।
सीएम फ्लाइंग के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि सूचना मिली थी कि 10वीं और 12वीं पास स्वयं मरीजों के सैंपल लेकर उनकी जांच रिपोर्ट तैयार करते थे। रिपोर्ट पर आरोपी पैथोलॉजी संचालक एमबीबीएस डॉक्टर का डिजिटल हस्ताक्षर करते थे। पुलिस डिजिटल हस्ताक्षर करने वाले डॉक्टर की भी तलाश कर रही है। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग और सीएम फ्लाइंग की टीम गठित की गई। सबसे पहले टीम ने बल्लभगढ़ मोहना रोड स्थित भावना पैथ लैब का निरीक्षण किया। मौके पर आदर्श नगर निवासी गुलाब को हिरासत में लिया। गुलाब ने स्वयं को पैथ लैब संचालक बताया। पूछताछ में वह जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। आरोपी को बल्लभगढ़ थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।
पलवल में भी छापा मारा-
इसके अतिरिक्त पलवल के जेनदीपुरा मोहल्ला स्थित कृष्णा पैथोलॉजी पर कार्रवाई की गई। लैब बिना लाइसेंस व डिग्री के चलाया जा रहा था। कई दवाइयां भी एक्सपायरी डेट की मिली। पुलिस ने रेवाड़ी के गांव सुखना निवासी देवेंद्र कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। टीम की तीसरी कार्यवाही सूर्या विहार में हुई। अल्फा डायग्नोस्टिक नाम से एक फर्जी पैथ लैब मिला। लैब में कोई डॉक्टर नहीं था। पैथ लैब पर अशोक कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 12 पास है। स्वयं मरीजों के सैंपल की जांच करते थे।