फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Club house case yash invited jaishnav on chatroom created on 16 and 19 January

क्लब हाउस केस: यश ने जैष्णव को किया था क्लब हाउस में इनवाइट, 16 और 19 जनवरी को बनाए गए थे दो चैट रूम

Wed, 26 Jan 2022 04:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 26 Jan 2022 04:24 PM IST
सार

जैष्णव और यश को फरीदाबाद से जबकि तीसरे आरोपी आकाश को करनाल से गिरफ्तार किया गया था। क्लब हाउस चैटिंग एप के मॉडरेटर यश पाराशर ने 16 और 19 जनवरी को दो चैट रूम बनाए थे।

विज्ञापन
Club house case yash invited jaishnav on chatroom created on 16 and 19 January
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

बुल्ली बाई एप के बाद क्लब हाउस एप को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस मामले में दो दिन पूर्व फरीदाबाद में रहने वाले दो युवकों यश और जैष्णव को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सूत्रों के मुताबिक यश ने ही जैष्णव को चैट ग्रुप में आमंत्रित (इनवाइट) किया था। फरीदाबाद साइबर सेल भी इसे लेकर सक्रिय हो गई है। इस ग्रुप में जुड़े अन्य उपयोग कर्ताओं की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने क्लब हाउस ऑडियो चैट एप पर महिलाओं के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में बृहस्पतिवार रात हरियाणा के तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। उनमें से दो युवक फरीदाबाद के सेक्टर 30 निवासी जैष्णव कक्कड़ (21) और सेक्टर 15 निवासी यश पाराशर (22) हैं।
विज्ञापन


जैष्णव और यश को फरीदाबाद से जबकि तीसरे आरोपी आकाश को करनाल से गिरफ्तार किया गया था। क्लब हाउस चैटिंग एप के मॉडरेटर यश पाराशर ने 16 और 19 जनवरी को दो चैट रूम बनाए थे। बताया जा रहा है कि उसने ही जैष्णव को ग्रुप में शामिल होने के लिए इनवाइट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल क्लब हाउस एक इनवाइट एप है। इसे सिर्फ वही व्यक्ति प्रयोग में ला सकता है जिसे आमंत्रण मिला हो। ग्रुप में तकरीबन 282 लोग शामिल थे। चैट रूम में महिलाओं के बारे में अपमानजनक बयान देने और शरीर के अंगों को नीलाम करने की बात की गई थी। मुंबई पुलिस द्वारा दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद शहर की साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed