फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Closure of metro station gates to increase inconvenience for Delhi-bound commuters.

Faridabad News: मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद होने से दिल्ली जाने वालों की बढ़ेगी परेशानी

Sat, 10 Oct 2026 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Closure of metro station gates to increase inconvenience for Delhi-bound commuters.
दिल्ली में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शनों के चलते 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का किया गया है अनुरोध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। फरीदाबाद से हर दिन दिल्ली की मेट्रो यात्रा करने वाले नौकरी पेशा लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शनों के चलते 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार शुक्रवार रात से ही बंद कर दिए गए हैं ।

फरीदाबाद से बड़ी संख्या में लोग नौकरी, कारोबार और अन्य जरूरी कामों के लिए दिल्ली आते-जाते हैं। इनमें कई लोग दिल्ली के केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, आईटीओ और जनपथ जैसे इलाकों में पहुंचने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं। इन स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद होने पर यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाशने पड़ेंगे। इससे सफर में अतिरिक्त समय लग सकता है और बस या ऑटो जैसे दूसरे साधनों पर निर्भरता बढ़ सकती है।
विज्ञापन


केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक समेत कई स्टेशन सूची में

दिल्ली पुलिस के पत्र में केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, आईटीओ, जनपथ, नई दिल्ली, मंडी हाउस, कश्मीरी गेट, खान मार्केट, सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली गेट, लाजपत नगर, आश्रम, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला, कालिंदी कुंज, सराय काले खां-निजामुद्दीन स्टेशन और जंगपुरा समेत 57 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। फरीदाबाद से वायलेट लाइन के जरिये दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए केंद्रीय सचिवालय और कश्मीरी गेट जैसे स्टेशन अहम हैं। इन स्टेशनों पर प्रवेश-निकास बंद रहने की स्थिति में यात्रियों को दूसरे स्टेशन से मेट्रो बदलनी पड़ सकती है। वहीं, कुछ स्टेशनों से गुजरने वाली मेट्रो की आवृत्ति कम होने पर यात्रियों को ट्रेन के लिए अधिक इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफर से पहले जांचनी होगी स्टेशन की स्थिति

दिल्ली जाने वाले नौकरीपेशा लोगों को घर से निकलने से पहले अपने गंतव्य स्टेशन की स्थिति की जानकारी लेनी होगी। इससे बंद स्टेशन पर पहुंचने के बाद वैकल्पिक साधन तलाशने की परेशानी से बचा जा सकता है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने स्टेशनों के गेट बंद करने और मेट्रो की आवृत्ति कम करने का अनुरोध किया है। यात्रियों को डीएमआरसी की आधिकारिक सूचना के आधार पर ही अपनी यात्रा की योजना बनानी चाहिए।


दिल्ली में नौकरी करने के लिए रोजाना मेट्रो से सफर करता हूं। मंडी हाउस स्टेशन का गेट बंद मिला तो दूसरे स्टेशन पर उतरकर आगे जाना पड़ेगा। इससे दफ्तर पहुंचने में देरी हो जाएगी। - अभिषेक, यात्री

मेट्रो से दिल्ली जाना सुविधाजनक रहता है, लेकिन स्टेशन बंद होने पर दूसरा रास्ता चुनना पड़ेगा। इससे परेशानी और बढ़ जाएगी। - विपीन, यात्री

अगर स्टेशन बंद रहता है या ट्रेनें कम चलती हैं, मेरा पूरा टाइम-टेबल बिगड़ जाएगा। मजबूरी में कैब या ऑटो का सहारा लेना पड़ेगा, जिससे समय तो बर्बाद होगा ही, जेब पर भी सीधे डबल असर पड़ेगा। - पूजा, यात्री


कश्मीरी गेट दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा इंटरचेंज स्टेशन है, जहां से मुझे आगे जाने के लिए मेट्रो बदलकर अगली मेट्रो लेनी होती है, लेकिन अब दूसरा रास्ता देखना पड़ेगा। - भीम, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed