{"_id":"6a8ba837b3e0fc5f9d037fd9","slug":"class-11-student-hangs-himself-with-his-shirt-in-faridabad-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: फरीदाबाद में 11वीं के छात्र ने शर्ट से लगाया फंदा, अक्सर पढ़ाई छोड़ने की करता था बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: फरीदाबाद में 11वीं के छात्र ने शर्ट से लगाया फंदा, अक्सर पढ़ाई छोड़ने की करता था बात
Mon, 24 Aug 2026 07:41 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र के गांव खोरी जमालपुर में 11वीं के छात्र अल्फाज उर्फ अल्फा का शव उसके अपने ही घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। छात्र पिछले 20 बदो दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता था और परिजन उसे बाहर तलाश कर रहे थे। छात्र ने स्कूल ड्रेस की शर्ट से ही फंदा लगाया हुआ था। परिजनों ने आशंका जताई है कि मेडिकल साइंस विषय की पढ़ाई कठिन लगने के कारण वह मानसिक तनाव में था।
विज्ञापन
अक्सर पढ़ाई छोड़ने की बात करता था
हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। अल्फाज गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल का छात्र था और परिवार का सबसे छोटा बेटा था। परिजनों ने बताया कि वे चाहते थे कि अल्फाज कॉमर्स या आर्ट्स विषय से पढ़ाई करे लेकिन अल्फाज की रुचि मेडिकल साइंस में थी। उसकी जिद के आगे झुकते हुए परिवार ने उसका दाखिला 11वीं में मेडिकल साइंस से करा दिया। हालांकि, कुछ ही समय बाद उसे यह विषय बेहद कठिन लगने लगा था।
विज्ञापन
पिता हिदायत खान के अनुसार, वह अक्सर पढ़ाई छोड़ने की बात करता था और कभी स्कूल जाता तो कभी अनुपस्थित रहता था। परिजन उसे समझाते थे कि 11वीं की परीक्षा पास कर ले, फिर 12वीं में विषय बदलवा देंगे।
विज्ञापन