{"_id":"6ab17df270eaac249209c6b4","slug":"clash-between-two-groups-in-anangpur-over-an-old-rivalry-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80673-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अनंगपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अनंगपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
15-20 लोगों पर घरों में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अनंगपुर के चौड़ा मोहल्ले में 19 सितंबर को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि 15-20 लोगों ने दो घरों और तीन वाहनों में तोड़फोड़ की है। एक युवक के सिर पर फरसा लगने समेत तीन चोटें आईं।
शिकायतकर्ता मुकुल के अनुसार, वह दोपहर करीब तीन बजे अपने दादा अजबसिंह के घर गया था। आरोप है कि उदयचंद, रोहित, मोहित, अंकित, गौरव, बलेशर, सुमित, अमित, पलवल निवासी एक अन्य अंकित और 10-12 अन्य लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर सचिन और आकाश बाहर आए। आरोप है कि रोहित ने फरसे से मुकुल के सिर पर वार किया, सुमित ने राॅड से हाथ पर चोट मारी और अंकित ने छाती पर घूंसे मारे। अन्य आरोपियों पर सचिन व आकाश से मारपीट का आरोप है। शिकायत के अनुसार, शाम छह से सात बजे के बीच 15-20 लोगों ने आकाश के घर में तोड़फोड़ की और बाहर खड़े तीन वाहनों के शीशे तोड़ दिए। मुकुल की एमएलआर में तीन चोटें दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर सूरजकुंड थाना ने 20 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।