फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Claims of cleaning drains before rains fail

Faridabad News: बारिश से पहले नालों की सफाई के दावे फेल

Tue, 24 Jun 2025 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Claims of cleaning drains before rains fail
तीन प्रमुख जगहों पर कचरे से अटे पड़े हैं नाले
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



फरीदाबाद। शहर में मानसून से पहले ही नगर निगम की तैयारियों की पोल खुल गई है। प्रशासन की तरफ से लगातार दावे किए जा रहे थे कि सभी नालों की सफाई समय पर पूरी कर ली जाएगी, लेकिन जमीनी हकीकत इसके ठीक उलट नजर आ रही है। शहर के तीन प्रमुख क्षेत्र एसी नगर, सेंट्रल ग्रीन और नीलम चौक में नाले पूरी तरह से कचरे और गंदगी से भरे हुए हैं।



एसी नगर में गंदगी से भरा नाला



एसी नगर में स्थित मुख्य नाले की हालत बेहद खराब है। नाले में प्लास्टिक, घरेलू कचरा और कीचड़ जमा है। आसपास के लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। बारिश के समय यह नाला अक्सर ओवरफ्लो हो जाता है और पानी घरों और दुकानों में घुस जाता है। इससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन




सेंट्रल ग्रीन में भी बदइंतजामी



सेंट्रल ग्रीन इलाके में भी नाले की हालत चिंताजनक है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि पिछले लंबे समय से नियमित सफाई नहीं की जा रही। कुछ महीनों पहले निगम कर्मचारियों ने ऊपर-ऊपर से कचरा हटाया था, लेकिन नाले की गहराई में जमा गाद जस की तस बनी हुई है। लोगों को डर है कि मानसून के दौरान यह इलाका एक बार फिर जलमग्न हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नीलम चौक पर भी जाम है निकासी व्यवस्था

नीलम चौक जो कि शहर का प्रमुख ट्रैफिक पॉइंट है वहां का नाला भी गंदगी से अटा पड़ा है। ट्रैफिक के दौरान बारिश में पानी भर जाता है जिससे लंबा जाम लगना आम बात हो जाती है। व्यापारियों का कहना है कि जलभराव से ग्राहक कम आते हैं और उनका धंधा प्रभावित होता है।



नगर निगम के अधिकारी इस मामले में स्पष्ट जवाब देने से बच रहे हैं। हालांकि, कुछ अधिकारियों का कहना है कि सफाई कार्य प्रक्रिया में है और जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed