फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Claims and objections regarding the voter list can be filed until September 30: Deputy Commissioner

30 सितंबर तक मतदाता सूची में दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे : उपायुक्त

Thu, 03 Sep 2026 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Claims and objections regarding the voter list can be filed until September 30: Deputy Commissioner
फरीदाबाद। जिले में चल रहे एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना और परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम व विवरण जांच लें।
विज्ञापन

किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना दावा या आपत्ति दर्ज कराएं। आयुष सिन्हा ने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 30 सितंबर 2026 तक दर्ज कराई जा सकती है। इसके बाद इनका नियमानुसार निपटारा किया जाएगा और 28 अक्टूबर तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 6 नवंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जुड़वाया जा सकता है। नाम, पता, आयु, फोटो या अन्य विवरण में गलती होने पर फॉर्म-8 से संशोधन कराया जा सकता है। मृत, अपात्र या स्थानांतरित मतदाता का नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। पात्र नागरिक बीएलओ, ईआरओ या एईआरओ से संपर्क कर सहायता ले सकते हैं। इसके अलावा मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article