{"_id":"64c2ad1bda2d07a5f50c2dbc","slug":"city-shaken-by-five-murders-within-five-days-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10185-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पांच दिन के भीतर पांच हत्याओं से दहला शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पांच दिन के भीतर पांच हत्याओं से दहला शहर
Thu, 27 Jul 2023 11:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
- बढ़ते अपराध पर पुलिस पर उठ रहे सवालिया निशान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में लगातार बढ़ रहे अपराध से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। पिछले पांच दिनों में शहर में पांच हत्याएं हो चुकी हैं। इसमें से एक पुलिसकर्मी की हत्या का मामला भी शामिल है। 21 जुलाई को बल्लभगढ़ सदर थाना पुलिस ने गांव सोतई से एक शव बरामद किया था। पहचान के लिए उसे बीके अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। शनिवार दोपहर शव की पहचान गांव खेड़ीकलां निवासी राहुल (30) के रूप में हुई। वह 20 जुलाई से घर से गायब था। पोस्टमार्टम के दौरान युवक के गले पर चोट के निशान मिले। गले में बाइक के क्लच का तार लिपटा हुआ था। युवक की गला दबाकर हत्या की गई थी। 23 जुलाई को नेशनल हाईवे बदरपुर बॉर्डर पर सोमवार देर रात दो युवकों ने पूर्व फौजी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने हाईवे स्थित शराब के ठेके के सामने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक फौजी ने पांच साल तक सशस्त्र सीमा बल में सेवाएं देने के बाद नौकरी छोड़ दी थी और प्रॉपर्टी डीलिंग करने लगा था। पुलिस ने केस दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 24 जुलाई मंगलवार को सेक्टर-48 पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक ग्यारह साल के मासूम का शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ। आरोपी हत्या करने के बाद शव को छिपाने के लिए बोरे में डालकर एक खंडहरनुमा मकान में झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए थे। मृतक की पहचान अयान उर्फ अंशु (11 साल )के रूप में हुई है। इधर पुलिस हिरासत में मौत के आरोप में पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर साइबर थाना प्रभारी व एसआई सहित अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की न्यायिक जांच के लिए अदालत ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर रखी है। 26 जुलाई को सूरजकुंड थाने में तैनात एसपीओ के सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।