फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   City buses start, minimum fare is 10 rupees

सिटी बसें शुरू, न्यूनतम किराया 10 रुपये

Sat, 27 Feb 2021 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
City buses start, minimum fare is 10 rupees
फरीदाबाद। शहर में शनिवार को सिटी बस सेवा की शुरुआत के साथ 12 बसें संचालित की गईं। सभी साधारण बसें हैं। भविष्य में कुल 40 बसें शहर को मिलेंगी। शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, राज्य परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, हरियाणा भंडारण निगम चेयरमैन व पृथला विधायक नैनपाल रावत, फरीदाबाद विधायक विधायक नरेंद्र गुप्ता और तिगांव के विधायक राजेश नागर ने संयुक्त रूप से शहर को सिटी बसों की सौगात दी। सिटी बसें सुबह 7 बजे से बस स्टैंड से चलेंगी। इसके लिए न्यूनतम किराया 10 रुपये होगा, जबकि अधिकतम किराया फिलहाल 30 रुपये निर्धारित है। बसों में दो सीसीटीवी कैमरे होंगे। हर सीट पर एक संकेत सायरन लगाया गया है, इससे सवारी उतरने से पहले ड्राइवर को बता सकेगी। एक रूट पर चार बसें होंगी। फिलहाल दो रूटों पर ही बसें चलाई गई हैं।
विज्ञापन

शहर के लिए इसमें बल्लभगढ़, ग्रेटर फरीदाबाद, ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी सहित प्रत्येक रेलवे व मेट्रो स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक जगहों के लिए बसों का रूट तैयार किया गया है। मौके पर मौजूद केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल ने लोगों के समक्ष भाजपा को चहुंमुखी विकास करने वाली सरकार कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में गांवों और शहरों के आर्थिक पिछड़ों, व्यापारियों, किसानों, मजदूरों सहित सभी वर्ग का सरकार ध्यान रख रही है। विकास के लिए सरकार प्रयासरत है, कहीं कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मंत्री ने दावा किया कि सिटी बस सेवा प्रदूषण मुक्त और लोगों के धन व समय बचाने में खास भूमिका निभाएगी। भविष्य में लोगों की जरूरत के हिसाब से बस सेवा बढ़ाने की भी उन्होंने बात कही।
विज्ञापन

सार्वजनिक वाहन चलने से पर्यावरण में सुधार होगा
अब तक मेट्रो से सफर करने वाले लोग स्टेशन तक निजी वाहन से पहुंचते थे। वहीं, सार्वजनिक वाहन के रूप में सामान्य वर्ग को ऑटो ही खास विकल्प नजर आता था। सिटी बस सेवा से लोगों के रुपयों की बचत होगी, साथ ही परेशानी कम होगी। साथ ही सार्वजनिक वाहनों के चलने से पर्यावरण में भी सुधार होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री ने सिटी बस सेवा के लिए फरीदाबाद मेट्रोपोलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी (एफएमडीए) के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया। बल्लभगढ़ बस स्टैंड को 21 एकड़ क्षेत्र में प्रदेश का सर्वोत्तम टर्मिनल बस स्टैंड बनाने के लिए काम शुरू होने की बात भी मंत्री ने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य परिवहन मंत्री ने बताया कि विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। जिले में प्रदेश की सबसे बड़ी 25 लाख की आबादी रहती है। इसके लिए सिटी बस सेवा अनिवार्य थी। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने फरीदाबाद का विकास इंदौर की तर्ज पर कर जिले के प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयास की बात कही। विधायक राजेश नागर ने सामूहिक प्रयासों से फरीदाबाद को उन्नत बनाने की बात कही। पृथला विधायक ने सिटी बस सेवा को सौगात बताया। इस दौरान सिटी बस सेवा सर्विस की सीईओ अंजू चौधरी, फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण) की सीईओ गारिमा मित्तल, भाजपा जिला अध्यक्ष को गोपाल शर्मा, भाजपा नेता टीपर चंद शर्मा मौजूद रहे।
इन रूटों पर दौड़ेंगी
1. पहला रूट-एनआईटी बस अड्डे से बाटा मेट्रो स्टेशन वाया हार्डवेयर चौक, डबुआ कॉलोनी, मुल्ला होटल, बीके चौक रहेगा। इसको रूट नंबर 902 दिया गया है।
2. दूसरा रूट-बदरपुर बॉर्डर से बल्लभगढ़ को नंबर 904 रूट बनाया गया है, जो बाईपास से होते हुए करीब 24 स्टैंड से गुजरेगा। इसमें सेक्टर-37,14,15,12,7,8,3 व 4 से होते हुए बसें दौड़ेंगी।

3. तीसरा रूट-रूट 905 पर बसें सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन से ग्रेटर फरीदाबाद में पड़ने वाली सोसायटी पूरी प्राणायाम, सेक्टर-85, अमृता अस्पताल, अमोलिक सोसाइटी से आवागमन करेंगी।
4. चौथा रूट-इस रूट को 906 नंबर दिया गया है। इसी क्रम में एक रूट एनआईटी से नीलम अजरौदा से मेट्रो स्टेशन से बाटा मेट्रो स्टेशन आवागमन के लिए तय है।
(नोट-शनिवार को पहले और चौथे रूट पर बसें चलाई गईं। आज से चारों पर शुरू हो जाएंगी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed