फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   City buses getting damaged due to lack of workshop

Faridabad News: वर्कशॉप के अभाव में खराब हो रहीं सिटी बसें

Fri, 25 Aug 2023 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
City buses getting damaged due to lack of workshop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। स्मार्ट सिटी के लोगों के लिए लोकल यात्रा करने में कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े उसके लिए 10 रूटों पर 50 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों में हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोग सफर करते हैं। लेकिन, सिटी बस की वर्कशॉप नहीं होने की वजह से उन बसों का रखरखाव सही से नहीं हो पा रहा है। इस वजह से सिटी बस आए दिन किसी ना किसी रूट पर खराब हो जाती है। बसों के खराब होने से जहां एक ओर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी होती है। सिटी बस के इंचार्ज राजेश खटाना ने बताया कि फरीदाबाद में 10 रूटों पर 50 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। हर महीने करीब 15 से 20 बस रूट पर चलते हुए खराब हो जाती हैं। जिन्हें अस्थाई तौर पर ठीक करके रूट पर दोबारा उतार दिया जाता है। करीब दो साल से बसों को दुरूस्त करने के लिए किसी प्रकार की कोई वर्कशाप की व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण डिपो में खुले आसमान के नीचे बसों को ठीक किया जाता है। औजार भी खुले में पड़े रहते हैं। बरसात के दिनों में डिपो के अंदर पानी भर जाता है, जिससे उन्हें बसों को खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिलती है। अगर फरीदाबाद में वर्क शॉप बन जाती है तो सिटी बसों के संचालन में काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed