{"_id":"695abf14f3b944a309020f29","slug":"city-bus-will-run-from-bk-hospital-to-medical-college-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59573-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीके अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए चलाई जाएगी सिटी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीके अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए चलाई जाएगी सिटी बस
विज्ञापन
जल्द किया जाएगा सर्वे, 4 बसों का किया जाएगा संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बीके अस्पताल से गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के लिए जल्द ही सिटी बस का संचालन शुरू किया जाएगा। इसको लेकर सर्वे करने की तैयारी की जा रही है। उसके बाद इस रूट पर चार बसों का संचालन किया जाएगा ताकि मेडिकल कॉलेज से बीके अस्पताल और बीके अस्पताल से मेडिकल कॉलेज जाने वाले मरीजों के साथ-साथ यात्रियों को भी काफी फायदा मिलेगा।
श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज से कई बार कुछ मरीजों को बीके अस्पताल रेफर किया जाता है। वहीं बीके अस्पताल से कुछ मरीजों को मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजा जाता ह। उन मरीजों को आवागमन करने में काफी परेशानी होती है, क्योंकि बीके अस्पताल से मेडिकल कॉलेज करीब 26 किलोमीटर की दूरी पर है। जिसके लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं है। मरीजों को परेशानी ना हो उसके चलते जल्द ही बस का संचालन शुरू किया जाएगा। इसको लेकर विभाग की ओर से सर्वे किया जाएगा और उसके बाद रूट मैप तैयार किया जाएगा।