फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Children who arrived late were not allowed to enter the school, their family members created a ruckus

Faridabad News: देरी से पहुंचे बच्चों को नहीं दिया स्कूल में प्रवेश, परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 16 Sep 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Children who arrived late were not allowed to enter the school, their family members created a ruckus
पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से बात कर बच्चों को स्कूल में प्रवेश कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मैन बाजार में स्थित अग्रवाल पब्लिक स्कूल में सोमवार से पेपर शुरू हुए हैं। करीब 50 से अधिक बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंचे तो उनको प्रवेश करने नहीं दिया गया। जिस वजह से बच्चों व उनके परिजनों ने स्कूल के बाहर हंगामा कर सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने स्कूल प्रबंधक से बात कर बच्चों को पेपर देने के लिए क्लास में बैठाया। साथ ही बच्चों व उनके परिजनों को आगे से समय पर आने की सलाह दी।

सोमवार को स्कूल में सभी कक्षाओं के पेपर शुरू हो गए हैं। स्कूल में आने का समय सुबह साढ़े 7 बजे तक का रखा गया है, लेकिन सोमवार को करीब 50 से अधिक छात्र व छात्राएं समय से करीब 10 से 20 मिनट की देरी से पहुंचे। जिस वजह से स्कूल के सुरक्षाकर्मी ने गेट को बंद कर दिया। काफी समय तक सुरक्षाकर्मी व स्कूल प्रबंधन से गुजारिश की गई लेकिन उन्होंने गेट नहीं खोला। जिस पर गुस्से में आकर स्कूली बच्चों व उनके परिजनों ने स्कूल के बाहर ही सड़क को बंद कर दिया। जिससे सड़क पर जाम की समस्या होने लगी। करीब 20 से 25 मिनट तक सड़क को जाम किया गया।
विज्ञापन


इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाना सिटी की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्कूल प्रशासन को समझाया। जिसके बाद बच्चों को करीब एक घंटे के बाद अंदर जाने दिया गया। साथ ही बच्चों को आगे से समय पर आने की नसीहत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बच्चों को नहीं देने दिया पेपर
स्कूल में देरी से प्रवेश करने के बाद कुछ बच्चों का आरोप है कि उनको पेपर देने नहीं दिया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि पुलिस ने बच्चों को प्रवेश कराने के बाद पेपर रूम तक बैठाया था और पेपर दिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed