फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Children looked happy after taking the Atul Maheshwari Scholarship exam.

Faridabad News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देकर खुश दिखे बच्चे

Mon, 18 Nov 2024 02:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Children looked happy after taking the Atul Maheshwari Scholarship exam.
नौवीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, हरियाणा के दूर-दराज क्षेत्रों से परीक्षा देने पहुंचे थे छात्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। इसमें कक्षा नौवीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थी खासे उत्साहित नजर आए। इसमें सफल होने वाले मेधावियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। सेक्टर 15 ए स्थित विद्या मंदिर स्कूल में सुबह 11 बजे परीक्षा शुरू हुई। 10 बजे से परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की स्वीकृति दे दी गई थी। परीक्षा 12:30 बजे तक चली। परीक्षा में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के बाद छात्र खासे खुश दिखे। परीक्षा को लेकर कड़ी सतर्कता बरती गई। ओएमआर शीट पर बच्चों ने प्रश्नों के उत्तर लिखे।
परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने अपनी तैयारी और क्षमताओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान आयोजन स्थल पर सुरक्षा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। परीक्षा के परिणाम और छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्रों की सूची जल्द ही घोषित की जाएगी। मालूम हो कि यह परीक्षा अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है। यह परीक्षा मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षिक प्रगति में सहयोग प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। छात्रवृत्ति का अवसर केवल उन छात्रों के लिए उपलब्ध है जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 1.5 लाख रुपये से कम है। परीक्षा कराने में स्कूल प्रबंधक संदीप अग्रवाल, मनोज कुमार झा, अनूज, राकेश कुमार पांडे व राम सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

----

50 से 75 हजार तक मिलेगी छात्रवृत्ति
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होने वाले नौवीं और दसवीं के 22 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा 11वीं और 12वीं के 22 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसकी परीक्षा देशभर के 83 शहरों में कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों से बातचीत

कक्षा-11 बच्चों से बातचीत
इस पेपर के लिए पहले से ही तैयारी कर रही थी। पेपर आसान था। सारे प्रश्न हल किए हैं। उम्मीद है कि छात्रवृत्ति के लिए चयनित हो जाऊंगी। - अंजली, गांधी कॉलोनी
--
परिणाम के बारे में कुछ कह नहीं सकती। पेपर मिला जुला रहा। गणित के प्रश्न थोड़े कठिन लगे, लेकिन फिर भी सारे प्रश्न हल किए हैं। - संजना, टीकरी ब्राह्मण
--
प्रश्नपत्र थोड़ा कठिन था। सभी प्रश्न हल करने का प्रयास किया लेकिन कुछ प्रश्न छूट गए, लेकिन परिणाम आने के बाद पता चलेगा कि मैं छात्रवृत्ति के लिए चयनित हुई हूं या नहीं। - शालिनी चौधरी, सराय
----
कक्षा-9 के छात्रों से बातचीत
ऐसी प्रतियोगी परीक्षा में पहली बार भाग लिया है। इसके लिए पिछले दो से तीन हफ्ते से तैयारी कर रही थी। पेपर अच्छा गया है। - गर्विता, एनआईटी एक
--
प्रश्न पत्र में समसामयिकी के काफी ज्यादा प्रश्न थे। इनमें से सभी को हल किया है लेकिन इनमें से कुछ प्रश्न गलत हो सकते हैं। - आदर्श कुमार, पर्वतीय कॉलोनी

--
प्रश्न पत्र में आए हुए प्रश्न पाठ्यक्रम से जुड़े थे। इसमें कई प्रश्न ऐसे थे जिनको बहुत ही आसानी से हल कर लिया। अब बस परिणाम का ही इंतजार है। - सूरज, नहरपार, भोपाल कॉलोनी
--
कक्षा-12 के बच्चों से बातचीत
इस परीक्षा की रजिस्ट्रेशन करने के बाद से तैयार कर रहे थे। ऐसे में प्रश्न पत्र को हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। - रौनक, भूपानी, कक्षा 12
--
परीक्षा में कुछ प्रश्न उलझाने वाले थे जिनको हल करने में समय लगा। आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अनुभव मिला। -प्रतिज्ञा, जवाहर कॉलोनी। कक्षा 12
--
इसके लिए काफी दिनों से तैयारी कर रही थी। प्रश्नपत्र संतुलित था। अब परीक्षा का रिजल्ट आने का इंतजार रहेगा। - जिया, प्रहलादपुर, कक्षा 12
--
कक्षा-10 के बच्चों से बातचीत
परीक्षा का परिणाम अच्छा आने की उम्मीद है। पहली बार ओएमआर शीट पर उत्तर देकर कुछ नया सीखने को मिला। -कपिल, आदर्श कॉलोनी, कक्षा 10
--
इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाएं होती रहनी चाहिए। आज की परीक्षा से प्रतियोगी परीक्षा कैसे देते हैं इसका अनुभव हुआ है।
-भुमी, जवाहर कॉलोनी, कक्षा 10
--
पहली बार ओएमआर शीट पर उत्तर दिए हैं। अगर इस परीक्षा में सफलता मिलती है तो भविष्य के लिए मजबूती मिलेगी।
-यशमीन, रामनगर, कक्षा 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed