{"_id":"67c4a8f451e0c6cf870f5b64","slug":"children-are-not-safe-even-in-child-care-institutions-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-39184-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाल देखभाल संस्थान में भी सुरक्षित नहीं हैं बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाल देखभाल संस्थान में भी सुरक्षित नहीं हैं बच्चे
विज्ञापन
एनआईटी थाना एरिया के संस्थान में 8 साल के बच्चे का यौन शोषण
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज की एफआईआर
सोनू यादव
फरीदाबाद। अनाथ, गुम हुए बच्चों को ढूंढकर पुलिस व अन्य संबंधित विभाग उन्हें बाल देखभाल संस्थान (सीसीआई - चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट) में रखवाते हैं। लेकिन इन बाल देखभाल संस्थान में भी बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। एनआईटी एरिया के एक बाल देखभाल संस्थान में 8 साल के लड़के के यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप वहीं पर रखे गए 11 साल के लड़के पर लगा है। पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।
एनआईटी थाना एरिया के जिस बाल देखभाल संस्थान में ये वारदात हुई है, वहां 15 से अधिक बच्चों को रखा गया है। इनकी उम्र 5 से 15 साल के बीच है। इन्हीं में से एक 8 साल के बच्चे का यौन शोषण हुआ है। एक व्यक्ति ने मामला पता चलने पर वीडियो बनाकर तथ्यों के साथ शिकायत जिला बाल कल्याण विभाग के अधिकारी को दी। वहां से बच्चे का नाम पता चलने पर इस बच्चे से बात की गई। जिसमें बच्चे ने अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में बताया। साथ ही उसने ऐसा करने वाले लड़के का नाम भी बताया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिस लड़के पर आरोप लगा है, वो भी बीते कुछ समय से इसी बाल देखभाल संस्थान में रह रहा है। साथ ही वो कुछ शरारती प्रवृत्ति का है।
जिला बाल कल्याण अधिकारी पिंकी की ओर से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित 8 साल के लड़के की काउंसलिंग कराने के साथ ही मामले में अब पुलिस की टीम जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।