फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   child's death in hospital

बच्ची की मौत पर परिजनों में अस्पताल में काटा हंगामा

Tue, 06 Aug 2019 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
child's death in hospital
फरीदाबाद। एनआईटी तीन स्थित एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने बच्ची के इलाज में लापरवाही बरती। इस कारण उसकी मौत हुई। उसकी मौत पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन

एनआईटी दो सी ब्लॉक निवासी मृतक बच्ची के पिता रौनी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं। तीन अगस्त को उन्होंने अपनी पत्नी रजनी को एनआईटी दो-तीन चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने रात में ऑपरेशन से बेटी ने जन्म दिया। इसके बाद जच्चा को आईसीयू और बच्ची को नीकू वार्ड में रखा गया। 5 अगस्त को डॉक्टरों ने बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी और उसे घर ले जाने को कहा। उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों से कहा कि बच्ची की मां आईसीयू में भर्ती है। वह बच्ची को घर कैसे ले जाएं।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने जब उन पर बच्ची को घर ले जाने का दबाव डाला तो वह उसे घर ले आए। आरोप है कि कुछ देर बाद फिर अस्पताल से डॉक्टर का फोन आया है, बच्ची को टीका लगाना है, उसे अस्पताल लेकर आएं। बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसे टीका लगाया और फिर उसे मां के साथ ही रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार तड़के करीब पांच बजे रजनी ने फोन किया कि बच्ची की तबियत बिगड़ गई है। यहां से उसे रेफर कर रहे हैं। तभी वह अस्पताल पहुंचे। वहां से बच्ची को दूसरे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रौनी का आरोप है कि डॉक्टरों ने उसके उपचार में लापरवाही बरती है। इससे बच्ची की मौत हुई। एनआईटी-3 पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed