{"_id":"65031d6736c6a78393042729","slug":"child-dies-after-getting-strangled-by-cable-wire-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13400-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: केबल की तार से फंदा लगने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: केबल की तार से फंदा लगने से बच्चे की मौत
विज्ञापन
मां से 5 मिनट में आने की बात कहकर छत पर गया था बेटा
दूसरे बच्चे ने गर्दन से तार निकाला तो नीचे गिरा शव, सर से बहने लगा खून
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मलेरना रोड आदर्श नगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक बच्चे की घर की सीढि़यों पर टंगे केबल तार में फंदा लगने से मौत हो गई। दूसरे बच्चे ने फंदा निकालने की कोशिश की तो शव नीचे आकर गिरा, जिससे मृतक के सिर में चोट लग गई और खून बहने लगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
मूल रूप से अयोध्या यूपी निवासी हृदय यादव मलेरना रोड बल्लभगढ़ में परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार को उनका 13 वर्षीय बेटा आयुष अपनी मां को पांच मिनट में आने की बात बोलकर किसी काम से छत पर जा रहा था। पैर में चप्पल पहनी हुई थी। बच्चे के मामा ने बताया कि छत की मुंगटी पर काफी समय से केबल की तार लटक रही थी। बच्चे की गर्दन में फंस गया और वह सीढि़यों पर रपट गया। गले पर कसाव बढ़ने से उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। काफी देर तक जब बच्चा नीचे नहीं आया तो उसकी मां ने दूसरे बच्चे को भेजकर उसे बुलाकर लाने के लिए कहा। दूसरा बच्चा जैसे ही ऊपर पहुंचा तो उसने सीढि़यों पर आयुष को तार से लटका देखा। उसने आयुष को उतारने का प्रयास किया तो उसका शव नीचे गिर गया और सिर में चोट लग गई और खून बहने लगा। बच्चे ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।