{"_id":"6477829be17678c996092667","slug":"chief-ministers-flying-squad-raided-three-patwar-houses-many-patwaris-found-absent-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-5718-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने तीन पटवारघरों पर मारा छापा, कई पटवारी गैरहाजिर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने तीन पटवारघरों पर मारा छापा, कई पटवारी गैरहाजिर मिले
विज्ञापन
- लोगाें की शिकायतों पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने तीन पटवारघरों पर बुधवार को एक साथ छापा मारा। इस दौरान कई कर्मचारी नदारद मिले। हालांकि मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने इसकी वजह अलग-अलग बताई है, लेकिन पटवारी न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टीम ने रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि पटवारघरों के खिलाफ सूचना मिली थी कि अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते हैं। कई प्रकार की गड़बड़ी की जा रही है। सूचना के आधार पर बुधवार को पटवारघरों में छापा मारने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं। विभाग की टीम सबसे पहले निरीक्षक जगदीश ने नेतृत्व में अजरौंदा स्थित पटवार घर निरीक्षण के लिए पहुंची। यहां कुल तीन पटवारी व एक कानूनगो नियुक्त हैं। जिनमें दलबीर सिंह कानूनगो व प्रतीक मंगला, बलराज सिंह व किशन पाल पटवारी हैं। इन सभी की हाजिरी चेक करने पर कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले। कार्यालय में पूछताछ करने पर पता चला कि सभी कोर्ट, ग्रीवेंस कमेटी की बैठक व नोटिस देने के लिए इलाके में गए हैं। बलराज पटवारी के बीमार होने की सूचना मिली लेकिन छुट्टी का प्रार्थना पत्र नहीं मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पटवारी समय पर नहीं मिलते हैं। जिस कारण उन्हें म्युटेशन चढ़वाने के लिए पटवारियों के चक्कर काटने पड़ते हैं।
बल्लभगढ़ के पटवारी के लघु सचिवालय जाने की सूचना मिली
दूसरी टीम बल्लभगढ़ पटवार घर में पहुंची। इसका नेतृत्व उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान बल्लभगढ़ हल्का पटवारी आदेश कार्यालय में मिले। पूछताछ में पता चला कि बल्लभगढ़ में छह पटवारी नियुक्त हैं। सभी विभागीय कार्य से लघु सचिवालय गए हैं। लोगों ने बताया कि राजस्व पटवारियों की आए दिन कहीं न कहीं ड्यूटी लगी रहती है। इस बात की उन्हें जानकारी नहीं होती है। इस कारण काम करवाने के लिए वह पहुंच जाते हैं। वहां पहुंचने पर पता चलता है कि हल्का पटवारी की ड्यूटी किसी अन्य काम में लगी हुई है। जिस कारण उन्हें बिना काम कराए खाली हाथ वापस घर लौटना पड़ता है।
गौंछी में कार्यालय में रिश्वत मांगने की बात आई सामने
तीसरी टीम शिव कुमार सहायक उप निरीक्षक करण सिंह नायब तहसीलदार एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ गौंछी तहसील पहुंची। जांच में पाया कि कार्यालय में नौ कर्मचारी नियुक्त हैं। जांच के सभी हाजिर मिले। डयूटी मजिस्ट्रेट ने तहसील कार्यालय में काम के लिए आए लोगों से पूछताछ की और उनकी समस्याएं सुनीं। ज्यादातर लोगों ने रिश्वत मांगने और जमीन से संबंधित म्युटेशन समय पर दर्ज न करने के बारे में शिकायत की।