फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Chief Minister's flying squad raided the depot, less ration was found

Faridabad News: मुख्यमंत्री उड़नेदस्ते ने डिपो पर मारा छापा, कम मिला राशन

Sat, 05 Jul 2025 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided the depot, less ration was found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने 36 गज प्लॉट सेक्टर 3 स्थित सियाराम राशन डिपो पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान जांच में डिपो में 195 क्विंटल गेहूं, 31 क्विंटल बाजरा व 872 लीटर सरसों का तेल कम पाया गया।
पुलिस ने डिपो धारक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे पकड़ लिया। आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते फरीदाबाद को सूचना प्राप्त हुई थी कि 36 गज प्लॉट सेक्टर 3 स्थित सियाराम राशन डिपो की ओर से सरकारी राशन को पात्र व्यक्तियों को वितरित न करके कालाबाजारी की गई है। सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने मनोज कुमार सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी व सत्यनारायण खाद्य निरीक्षक ने सियाराम के राशन डिपो पर मौजूद सरकारी राशन के स्टॉक का भौतिक निरीक्षण कराने का प्रयास किया । सियाराम राशन डिपो होल्डर अपने डिपो पर उपस्थित नहीं मिला। राशन डिपो होल्डर से उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करके अनुरोध किया गया कि राशन डिपो पर पहुंच कर सरकारी राशन के भौतिक स्टॉक का मिलान कराए। काफी अनुरोध के बाद भी राशन डिपो होल्डर सियाराम उपस्थित नहीं आया।
विज्ञापन

ढाई-तीन घंटे इंतजार करने के बाद खाद्य विभाग के उपरोक्त अधिकारियों ने सियाराम के राशन डिपो को सील कर दिया तथा सूचना दी गई की 3 जुलाई को राशन डिपो पर मौजूद स्टॉक का भौतिक निरीक्षण कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस की पालना में सियाराम राशन डिपो होल्डर की ओर से खाद्य विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया गया कि उसके राशन डिपो पर मौजूद स्टॉक का भौतिक निरीक्षण किया जाए जिस पर मनोज कुमार सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी बल्लभगढ़ व अन्य अधिकारियों की ओर से मौजिज व्यक्ति राहुल की मौजूदगी में सियाराम के राशन डिपो की सील खोल भौतिक निरीक्षण किया गया। भौतिक निरीक्षण पर डिपो पर 195 क्विंटल गेहूं, 31 क्विंटल बाजरा 872 लीटर सरसों का तेल रिकॉर्ड अनुसार कम पाया गया। सरकारी राशन स्टॉक से कम पाए जाने पर सत्यनारायण निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की शिकायत पर आरोपी सियाराम राशन डिपो होल्डर के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने सेक्टर 8 में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कराया गया तथा आरोपी सियाराम को भी स्थानीय पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस थाना सेक्टर 8 की ओर से नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed