फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Chief Minister will gift development projects worth Rs 322 crore

Faridabad News: मुख्यमंत्री 322 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

Wed, 06 Mar 2024 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will gift development projects worth Rs 322 crore
तीन का उद्घाटन और चार नई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बृहस्पतिवार को फरीदाबाद की 322 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। बुनियादी ढांचे, शैक्षिक अवसरों और सामुदायिक सेवाओं में सुधार के लिए 3 परियोजनाओं का उद्घाटन और 4 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सहित विधायक मौजूद रहेंगे। इन परियोजनाओं में मुख्यमंत्री द्वारा 46 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 3 परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इनमें 2 शिक्षण संस्थान और एक बिजली सब-स्टेशन है। वहीं, 4 नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। राज्य स्तरीय उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह में प्रदेश को करीब 2729.22 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed