{"_id":"6819075a4e58706ffd09f7e7","slug":"chief-minister-took-blessings-at-shri-lakshmi-narayan-divya-dham-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-42845-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मुख्यमंत्री ने श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मुख्यमंत्री ने श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में आयोजित पांच दिवसीय 18वें ब्रह्मोत्सव के अवसर पर पहुंचकर माथा टेका। उन्होंने अधिपति जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज से आशीर्वाद लिया और उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वह सबसे पहले सिद्धदाता आश्रम आए थे, और उन्हें यहां से जो ऊर्जा मिली उसी के परिणामस्वरूप वे पूरी निष्ठा से प्रदेश की सेवा में जुटे हैं।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि धार्मिक मूल्यों से जुड़ा व्यक्ति जब राजनीति या व्यापार में आता है, तो वह उसमें सकारात्मकता लाता है।कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मंत्री राजेश नागर, विधायक सतीश फागना, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, बल्लभगढ़ अध्यक्ष सोहन पाल सिंह छौंकर, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इससे पहले जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के सान्निध्य में शोभायात्रा का आयोजन किया गया।