{"_id":"69d0ba33cb49410add0a116f","slug":"chief-minister-nayab-singh-saini-inaugurated-and-laid-the-foundation-stones-of-development-projects-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: 'विकसित फरीदाबाद' रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री सैनी, विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: 'विकसित फरीदाबाद' रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री सैनी, विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
Sat, 04 Apr 2026 12:44 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
'विकसित फरीदाबाद' रैली
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के सेक्टर-12 में हुड्डा मैदान में आज भाजपा द्वारा धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली आयोजित की गई। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सीएम ने करीब 120 करोड़ की चार परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
रैली को संंबोधित करते हुए सीएम ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ना डीजल की कमी है न गैस और पेट्रोल की, विपक्ष झूठ फैला रहा है। सीएम ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बिना विजन के चल रही थी।
विज्ञापन