फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Chief Minister gifts projects worth several thousand crores

Faridabad News: मुख्यमंत्री ने दी कई हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Sun, 05 Apr 2026 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister gifts projects worth several thousand crores
सेक्टर 12 हुडा मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली में भाग लेने वाले
मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल बनेगा, जाम की समस्या को देखते हुए प्रमुख जंक्शनों का चरणबद्ध सुधार किया जाएगा
विज्ञापन

120 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्धाटन
गंग नहर का पानी फरीदाबाद में लाने के लिए यूपी सरकार के साथ बैठक करेंगे नायब सिंह

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर को बुनियादी सुविधाओं से लेकर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तक मजबूत बनाने के लक्ष्य के साथ शनिवार को आयोजित विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। रैली में किए गए ऐलान फरीदाबाद की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं ट्रैफिक जाम, प्रदूषण, पेयजल संकट और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के समाधान की दिशा में बड़े कदम के रूप में सामने आए हैं। शुक्रवार को सीएम ने एफएमडीए के 988 करोड़ के बजट को मंजूरी दी वहीं शनिवार को सीएम की तरफ से कई हजार करोड़ की परियोजनाओं की मंजूरी की सौगात दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में वाहनों की बढ़ती संख्या और जाम की समस्या को देखते हुए प्रमुख जंक्शनों का चरणबद्ध सुधार किया जाएगा जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु होगी और प्रदूषण में कमी आएगी। उन्होंने पेयजल की गुणवत्ता को लेकर भी चिंता जताई और बताया कि भूजल आधारित जलापूर्ति के कारण आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए अपर गंग नहर से ताजा पानी लाने की संभावना तलाशी जा रही है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर फरीदाबाद तक गंगा का पानी पहुंचाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वह खुद यूपी सरकार के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन


जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शहर के 50 कम्युनिटी सेंटरों और सैकड़ों सार्वजनिक पार्कों में पहले चरण में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। साथ ही सरकारी भवनों में भी वर्षा जल संचयन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे जलभराव और पानी की कमी दोनों समस्याओं पर एक साथ काम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेटर फरीदाबाद में नेचर पार्क, पार्किंग की समस्या का होगा समाधान

ग्रेटर फरीदाबाद के विकास को गति देते हुए दिव्य नगर योजना के तहत करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से नेचर पार्क विकसित किया जाएगा। इसके अलावा कन्वेंशन हॉल के सामने और लेबर कोर्ट के पास लगभग तीन एकड़ भूमि पर मल्टीलेवल पार्किंग के ऊपर बैंक्वेट हॉल बनाने की योजना रखी गई है जिससे पार्किंग की समस्या के साथ सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


केंद्रीय विद्यालय के लिए दी जमीन, पीपीपी मोड पर बनेगा मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल
मुख्यमंत्री ने ग्रेटर फरीदाबाद में केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने और सेक्टर-8 में पीपीपी मोड पर मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने की घोषणा की। वहीं सेक्टर-12 स्थित स्विमिंग पूल को ऑल वेदर और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपग्रेड किया जाएगा।

आईएमटी सेक्टर-66 बनेगा एंटरटेनमेंट हब

औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आईएमटी सेक्टर-66 को वाणिज्यिक सेक्टर के रूप में विकसित कर एंटरटेनमेंट सिटी बनाया जाएगा जहां मल्टीप्लेक्स, होटल और अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी। इससे क्षेत्र को अलग पहचान मिलेगी।

आरआरटीएस से कनेक्टिविटी को मिलेगा बूस्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली-गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा आरआरटीएस/नमो भारत कॉरिडोर से फरीदाबाद को नई आर्थिक ताकत मिलेगी और कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा जिससे रोजगार और निवेश के अवसर बढ़ेंगे।

120 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास

रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने 120 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से चार प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें 50 करोड़ 61 लाख रुपये से रेस्ट हाउस, 41 करोड़ 70 लाख रुपये से डिस्पेंसरी-सह-सीएमओ कार्यालय, 25 करोड़ रुपये से सीवरेज लाइन बिछाने और 3 करोड़ 45 लाख रुपये से ओल्ड फरीदाबाद में स्कूल भवन निर्माण शामिल है।

युवाओं को रोजगार की सौगात

कार्यक्रम में जेसी बोस विश्वविद्यालय में आयोजित मेगा रोजगार मेले में चयनित लगभग 1331 युवाओं को ई-नियुक्ति पत्र भी जारी किए गए जिसे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की अपील

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता शुभंकर और कॉमिक का अनावरण करते हुए शहर को देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल करने का लक्ष्य रखा और नागरिकों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की।

44 में से 24 घोषणाएं हुई पूरी

मुख्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्र में पिछले वर्षों में 44 घोषणाएं की गईं, जिनमें से 24 पूरी हो चुकी हैं जबकि बाकी पर तेजी से काम जारी है। साथ ही प्रदेश स्तर के संकल्प पत्र के 217 वादों में से 60 को डेढ़ वर्ष में पूरा करने का दावा भी किया गया।


रैली के दौरान दिखे कुछ अलग दृश्य

कार्यक्रम के दौरान पार्षदों द्वारा मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बनाई गई बड़ी माला भीड़ के कारण खींचतान में टूट गई, जिसके बाद उसी माला के साथ फोटो खिंचवाई गई। उद्योग जगत से जुड़े निखिल नंदा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया, जबकि गायक गजेंद्र फोगाट ने गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में रंग भरा। मुख्यमंत्री अपने संबोधन के बाद कार्यक्रम से चले गए वहीं उनके जाते ही स्थल से भीड़ भी एक दम कम हो गई। वहीं उस समय मंच पर कवयित्री अनामिका जैन अंबर अपनी प्रस्तुति दे रही थी।


जनप्रतिनिधियों ने गिनाईं उपलब्धियां

रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए फरीदाबाद के तेजी से बदलते स्वरूप की चर्चा की।

सेक्टर 12 हुडा मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली में भाग लेने वाले

सेक्टर 12 हुडा मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली में भाग लेने वाले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed