{"_id":"668d7039919f73d40a0e2e25","slug":"chief-minister-flying-squad-raided-two-ration-depots-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-27266-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दो राशन डिपो पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दो राशन डिपो पर मारा छापा
विज्ञापन
राशन वितरण में मिली गड़बड़ी, 123 क्विंटल गेहूं और बाजरा मिला कम
1548 लीटर सरसों का तेल बाजार में बेचा गया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने राशन वितरण में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर दो सरकारी राशन डिपो पर छापा मारा। जांच में टीम को करीब 123 क्विंटल गेहूं और बाजारा कम मिला। वहीं, 1548 लीटर सरसों का तेल भी मुनाफा कमाने के लिए डिपो धारकों ने बाजार में बेच दिया। भूपानी और खेड़ीपुल थाना पुलिस ने राशन कालाबाजारी मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में कार्यरत उप निरीक्षक अंकित कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम को गांव नचौली स्थित राशन डिपो और खेड़ी क्षेत्र स्थित डिपो धारक के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि डिपो धारक लोगों को राशन वितरण करने की बजाय उसे बाजार में बेच देते है। शिकायत के आधार पर दोनों विभाग की टीम गठित की गई। टीम ने गांव नचौली स्थित महिपाल नामक सरकारी डिपो पर छापा मारा। दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच की गई।
जांच में पाया कि डिपो में 41.02 क्विंटल गेंहू, 69.02 क्विंटल बाजरा, 2.24 क्विंटल चीनी होनी चाहिए थी, लेकिन मौके पर 31 क्विंटल गेंहू, 58 क्विंटल बाजरा, 2.24 क्विंटल चीनी कम मिली। मौके पर 450 लीटर सरसो तेल अधिक मिला। इसी प्रकार खेड़ी क्षेत्र स्थित सरकारी राशन डिपो पर कार्रवाई की। जांच के दौरान पर 142.45 क्विंटल गेंहू, 9.24 क्विंटल बाजरा, 2.90 क्विंटल चीनी और 1548 लीटर सरसों तेल होना चाहिए था, लेकिन 24.95 क्विंटल गेंहू, 9.24 क्विंटल बाजरा और 1548 लीटर सरसों तेल में गड़बड़ी मिली। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है आरोपियों की तलाश की जा रही है।