{"_id":"6644fb0c1873f22e760bb0fc","slug":"chief-minister-flying-squad-freed-eight-teenagers-doing-child-labor-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-24627-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने बाल मजदूरी करते आठ किशोरों को मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने बाल मजदूरी करते आठ किशोरों को मुक्त कराया
विज्ञापन
- अनाज मंडी के पास गुरदयाल मलिक मेडिकल स्टोर पर मारा छापा, शिकायत मिलने पर हुई थी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अनाज मंडी के पास निजी मेडिकल स्टोर पर बाल मजदूरी कर रहे आठ किशोरों को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने छुड़वाया। सभी बच्चे सुबह से लेकर दोपहर तक पढ़ाई करने के बाद शाम को 5 बजे मेडिकल स्टोर पर कार्य करने के लिए जाते थे। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक नितिन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्रम निरीक्षक धनराज ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को शिकायत मिली की अनाज मंडी के पास स्थित गुरदयाल मलिक मेडिकल स्टोर पर बाल मजदूरी करवाई जा रही है। टीम का गठन किया गया, जिसमें श्रम निरीक्षक धनराज, जिला बाल संरक्षण इकाई प्रवीण कुमार, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के निरीक्षक सतबीर सिंह, एएसआई अजीत कुमार और सिपाही सुरेश कुमार द्वारा गुरदयाल मलिक मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया। टीम को वहां पर सभी सुभाष कॉलोनी निवासी आठ किशोर काम करते पाए गए। टीम ने बच्चों को मुक्त कराकर घर पहुंचाया। थाना आदर्श नगर पुलिस ने श्रम निरीक्षक की शिकायत पर मेडिकल स्टोर संचालक नितिन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-- -
स्कूल में पढ़ाई के बाद शाम को करते थे मेडिकल स्टोर में बाल मजदूरी
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के निरीक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि सभी बच्चे स्कूल में पढ़ाई करते हैं। स्कूल में पढ़ाई के बाद सभी किशोर शाम को पांच बजे से लेकर देर रात तक कार्य करते हैं। उस समय दुकान पर भी ग्राहकों की काफी भीड़ होती है। किशोर दुकान पर आने वाले ग्राहकों को दवाइयां देते थे। गरीब परिवारों के होने के कारण सभी बाल मजदूर मेडिकल स्टोर पर काम करने के लिए आते थे।