फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Chief Engineer of Municipal Corporation will take over the work on 1 December

1 दिसंबर को कार्य संभालेंगे नगर निगम के मुख्य अभियंता

Sat, 28 Nov 2020 05:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Chief Engineer of Municipal Corporation will take over the work on 1 December
फरीदाबाद। हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद शनिवार को नगर निगम मुख्यालय में बतौर मुख्य अभियंता पद पर बिजेंद्र कर्दम को कार्यभार संभालना था, लेकिन तीन दिन तक निगम कार्यालय बंद होने की वजह से अब मंगलवार को कार्यभार संभालेंगे। कर्दम की नियुक्ति के बीच तत्कालीन मुख्य अभियंता टीएल ठाकुर अब भी पद पर बने हुए हैं।
विज्ञापन

अवकाश के बीच टीएल ठाकुर भी अपने पद पर बने रहने के लिए जुगत में लगे हुए हैं। हालांकि, कोर्ट से बिजेंद्र कर्दम को स्टे मिलने के बाद मुख्य अभियंता ठाकुर के लिए निगम की कुर्सी कोसो दूर है। नगर निगम में मुख्य अभियंता की कुर्सी को लेकर जोर आजमाइश लगी हुई है। कुछ समय पहले प्रदेश सरकार ने 50 करोड़ के घोटाले की जांच कर रहे मुख्य अभियंता ठाकुर लाल शर्मा का तबादला करके बिजेंद्र कर्दम को नियुक्त किया था। लेकिन चार दिन बाद ही सरकार ने दोबारा से अपना फैसला पलटते हुए बिजेंद्र को हटाकर 22 नवंबर को ठाकुर लाल शर्मा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा था। सरकार के इस फैसले के खिलाफ बिजेंद्र कर्दम ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले पर स्टे लगाते हुए उन्हें नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed