फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Chief Electoral Officer reviewed the work of revision of voter list

Faridabad News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

Tue, 16 Sep 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Chief Electoral Officer reviewed the work of revision of voter list
एडीसी सतबीर मान ने वीसी के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराई रिपोर्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। बैठक में मतदाता सूची के अद्यतन, बीएलओ की नियुक्ति, मतदाता सत्यापन तथा विशेष श्रेणी के मतदाताओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजनीतिक दलों के साथ समय-समय पर बैठकें सुनिश्चित की जाए ताकि पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता और सहभागिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) को आवश्यकतानुसार नियुक्त कर उन्हें उनके कार्ड समय पर वितरित किए जाएं। इसके अतिरिक्त, जिन मतदाताओं की आयु सौ वर्ष या उससे अधिक है, उनकी विशेष वेरिफिकेशन की जाए ताकि उनकी उपस्थिति और विवरण मतदाता सूची में सही ढंग से दर्ज हो सके।
विज्ञापन


श्रीनिवास ने वर्ष 2002 में दर्ज मतदाताओं की संख्या और वर्तमान समय में सूची में शामिल मतदाताओं के बीच तुलना करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य मतदाता सूची के अद्यतन की गुणवत्ता और प्रामाणिकता को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। बैठक में अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर स्तर पर सटीकता को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीसी के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को फरीदाबाद जिले की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले में कुल छह विधानसभा क्षेत्र हैं। एडीसी ने जानकारी दी कि जिले में मतदाता सत्यापन कार्य सुचारू रूप से आरंभ कर दिया गया है तथा सभी बीएलओ अपनी-अपनी ड्यूटी पर सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। बैठक में सीईओ जिला परिषद शिखा, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed