{"_id":"662d41ffc685b2ace30d8945","slug":"chhattisgarh-workers-accused-of-bonded-labour-team-rescued-and-sent-them-home-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-23849-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छत्तीसगढ़ के मजदूरों ने लगाया बंधुआ मजदूरी का आरोप, टीम ने रेस्क्यू कर घर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छत्तीसगढ़ के मजदूरों ने लगाया बंधुआ मजदूरी का आरोप, टीम ने रेस्क्यू कर घर भेजा
विज्ञापन
-रेस्क्यू टीम ने बताया पैसे का विवाद, मजदूर बोले- काफी कम पैसे देकर करवाते थे काम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। छत्तीसगढ़ से लगभग दो वर्ष पूर्व आए प्रवासी मजदूरों ने बल्लभगढ़ के मोहना स्थित एक ईंट भट्टे के मालिकों पर बंधुआ मजदूरी का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर बल्लभगढ़ एसडीएम की बनाई टीमों ने मौके पर औचक निरीक्षण कर मजदूरों और इनके परिवारों के 53 सदस्यों को मुक्त कराया है। दूसरी तरफ, जिला प्रशासन का कहना है कि मजदूरों और भट्टा मालिकों में पैसे के लेन-देन का विवाद था। दावा है कि कार्रवाई के बाद इन 53 बंधुआ मजदूरों को छुड़वा कर छत्तीसगढ़ के लिए ट्रेन में बैठा कर रवाना कर दिया गया है। दूसरी तरफ, मजदूरों का आरोप है कि प्रशासन की टीम उन्हें जबरन अपनी लिखी हुई शिकायत पर दस्तखत करने के लिए कह रही है।
मोहना में ईंट भट्टा पर गांव ननयारा जिला जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ के मजदूर अपने परिवार के साथ रहते थे और भट्टे पर ईंट बनाते थे। मजदूरों का आरोप था कि मालिक ने शुरूआत में कुछ एडवांस रुपये दिए लेकिन बाद में रुपये नहीं दिए। साथ ही उन्हें घर भी नहीं भेज रहे थे। परेशान मजदूरों ने छत्तीसगढ़ में अपने परिजनों से शिकायत की। मामले की शिकायत जांजगीर चांपा के जिलाधिकारी तक पहुंची। इस मामले में वहां के जिलाधिकारी ने इस बारे में फरीदाबाद के उपायुक्त विक्रम सिंह से बातचीत की और इन मजदूरों को मुक्त कराने के लिए कहा।
उपायुक्त ने तुरंत एसडीएम त्रिलाेक चंद से इन मजदूरों को छुड़वाने के लिए आदेश दिए। एसडीएम ने मोहना के नायब तहसीलदार और थाना छांयसा प्रभारी को मोहना ईंट भट्टा पर मजदूरों को छुड़वाने के लिए एक टीम बनाई। एसडीएम त्रिलोक चंद ने बताया कि मजदूरों और ईंट भट्टा मालिक के बीच रुपयों का विवाद था। इन मजदूरों को वापस उनके घर भेज दिया गया है। रेस्क्यू टीम में लेबर निरीक्षक रामफल, धनराज , नायब तहसीलदार ओमकार शर्मा के साथ फरीदाबाद ओल्ड पुलिस थाने के कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
उपायुक्त से करेंगे शिकायत
मजदूरों का आरोप है कि रेस्क्यू टीम मजदूरों से मनमाने ढंग से बयान पर हस्ताक्षर करवा रही थी, जो उन्होंने नहीं किए। अब वह इसकी शिकायत उपायुक्त से करेंगे।