{"_id":"6908f6ad1d25a803ea0808d3","slug":"chhathi-maiya-park-to-be-transformed-into-a-modern-sports-hub-with-synthetic-court-facilities-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54968-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छठी मईया पार्क बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स हब, मिलेगी सिंथेटिक कोर्ट की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छठी मईया पार्क बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स हब, मिलेगी सिंथेटिक कोर्ट की सुविधा
विज्ञापन
नगर निगम अब शहर को खेल और फिटनेस के नए मानक पर ले जाने की तैयारी में, प्रैक्टिस के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा
मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। नगर निगम अब शहर को खेल और फिटनेस के नए मानक पर ले जाने की तैयारी में है। बल्लभगढ़ के वार्ड 41 स्थित छठी मईया पार्क को एक अत्याधुनिक स्पोर्ट्स हब में बदलने की योजना पर काम शुरू हो गया है। यहां जल्द ही मल्टीपर्पस कोर्ट और सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं तैयार की जाएंगी, जो युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण माहौल देंगी।
यह पहल नगर निगम की फिट फरीदाबाद और स्मार्ट सिटी पालन का हिस्सा है। छठ मईया पार्क में बनने वाले इन कोर्टों से इलाके के बच्चों और युवाओं को काफी राहत मिलेगी। अब उन्हें खेल प्रैक्टिस के लिए शहर से बाहर और दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय खिलाड़ियों के अनुसार बल्लभगढ़ जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में एक अच्छे और बड़े खेल परिसर की जरूरत काफी समय से है।
फरीदाबाद को मिलेगा नया खेल केंद्र
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह परियोजना आने वाले वर्षों में शहर के खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी। इससे खेल प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलेगा। वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस तरह की पहल स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ समाज में सामुदायिक जुड़ाव को मजबूत करती हैं।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
आधुनिक डिजाइन और सिंथेटिक सतहों के कारण यह पार्क हर मौसम में उपयोग किया जा सकेगा। कोर्ट की सिंथेटिक फर्श खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित और टिकाऊ होगी। जिससे चोट का खतरा कम रहेगा। आसपास के क्षेत्र में सफाई, लाइटिंग और बैठने की व्यवस्था को भी नए सिरे से विकसित किया जा रहा है।
सुंदर शहर की ओर बढ़ता कदम
फरीदाबाद नगर निगम का यह प्रयास शहर को सुंदर बनाने के साथ शहर को एक नई पहचान देगा। जानकारों का कहना है कि अगर समय पर निर्माण पूरा हो गया तो बल्लभगढ़ का यह स्पोर्ट्स हब अगले साल तक युवाओं और नागरिकों के लिए खुल सकता है।
फरीदाबाद नगर निगम लोगों की सुविधा के लिए लगातार काम कर रहा है। आने वाले दिनों में खिलाड़ियों को इसकी सुविधा में मिलनी शुरू हो जाएगी।
संजीव, कार्यकारी अभियंता नगर निगम