{"_id":"6a14988715bf48157a0b9b84","slug":"checks-handed-over-to-three-police-personnel-for-their-daughters-weddings-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70815-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन पुलिस कर्मचारियों को बेटियों की शादी के लिए ढाई-ढाई लाख के चेक दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन पुलिस कर्मचारियों को बेटियों की शादी के लिए ढाई-ढाई लाख के चेक दिए
विज्ञापन
जरूरतमंद पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है शगुन योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा पुलिस द्वारा कर्मचारियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही शगुन योजना जरूरतमंद पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। योजना के तहत पुलिस विभाग कर्मचारी की बेटी की शादी पर 2.50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करता है। सोमवार को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक ने फरीदाबाद पुलिस के तीन कर्मचारियों को ढाई-ढाई लाख रुपये के चेक वितरित किए।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह योजना पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है। योजना के तहत पुलिस कर्मचारी की अधिकतम दो बेटियों के विवाह तक आर्थिक सहायता दी जाती है। डीसीपी मुख्यालय हिमाद्री कौशिक ने कहा कि हरियाणा पुलिस अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कल्याणकारी योजनाएं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ विभाग और कर्मचारियों के बीच विश्वास को भी मजबूत करती हैं।