{"_id":"6a7f60c39e1e273603088536","slug":"checking-drive-conducted-ahead-of-independence-day-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77494-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड और आसपास के बाजारों में जांच
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड और आसपास के बाजारों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध लोगों और सामान की जांच करने के साथ पुलिस ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी की। पुलिस टीम सबसे पहले बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन पहुंची। यहां यात्रियों के बैग और अन्य सामान की जांच की गई। पुलिसकर्मियों ने स्टेशन के अंदर और बाहर पैदल गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। डॉग स्क्वायड ने भी मेट्रो स्टेशन परिसर और आसपास के विभिन्न स्थानों की जांच की।
इसके बाद पुलिस टीम बल्लभगढ़ बस स्टैंड पहुंची। यहां बसों में बैठे यात्रियों के सामान की जांच की गई। बस स्टैंड के आसपास स्थित बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस ने चेकिंग की और लोगों से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। बल्लभगढ़ बस चौकी इंचार्ज संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने अभियान की निगरानी करते हुए पुलिसकर्मियों को सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।