{"_id":"654cebb138ddf6595e07c224","slug":"checking-campaign-launched-at-metro-stations-in-view-of-diwali-security-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-16629-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दीपावली की सुरक्षा के मद्देनजर मेट्रो स्टेशनों पर चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दीपावली की सुरक्षा के मद्देनजर मेट्रो स्टेशनों पर चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दीपावली व अन्य त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने बृहस्पतिवार को एसीपी महिला सुरक्षा मोनिका देशवाल, थाना मेट्रो प्रभारी व डॉग स्क्वाड़ टीम के साथ मिलकर मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया सुरक्षा के मद्देनजर होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन रिसोर्ट इत्यादि स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस का खुफिया विभाग भी निगरानी रख रहा है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मेट्रो स्टेशन सराय और एनएचपीसी चौक में डॉग स्क्वायड के साथ मिलकर मेट्रो स्टेशन, मेट्रो की पार्किंग क्षेत्र में चेकिंग की। पुलिस आयुक्त ने सभी जोन के डीसीपी, एसीपी, थाना व चौकी प्रभारियों को लगातार फील्ड में मौजूद रहकर कानून व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस चौकी और डॉग स्क्वायड की टीम ने फरीदाबाद के सभी मेट्रो स्टेशन तथा वहां आने जाने वाले लोगों को भी चेक किया। साथ ही लोगों से अपील की है संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तु के बारे में 112 पर पुलिस को सूचित करें।